12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

crime against women : मनचले के सिर पर सवार था इश्क का भूत, जानिए फिर क्या हुआ हाल…

eve teasing meaning : प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। घरेलू हिंसा के साथ ही रेप, अभद्रता, छेड़छाड़ के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। दूसरी ओर पुलिस पूरे एक्शन मोड में दिख रही है और आरोपियों को सबक भी सिखा रही है। बावजूद इसके बदमाशों के मानों हौसले बुलंद हैं। चिंता की बात यह है कि अभद्रता-छेड़छाड़ जैसे कई मामलों में आरोपी कम उम्र के किशोर हैं।

2 min read
Google source verification
crime against women : मनचले के सिर पर सवार था इश्क का भूत, जानिए फिर क्या हुआ हाल...

crime against women : मनचले के सिर पर सवार था इश्क का भूत, जानिए फिर क्या हुआ हाल...

eve teasing meaning : crime against women

- मेरी हो जा, नहीं तो मार दूंगा...
- 16 वर्षीय किशोर की 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को धमकी
- पुलिस ने किशोर को पकड़ा

जयपुर। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। घरेलू हिंसा के साथ ही रेप, अभद्रता, छेड़छाड़ के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। दूसरी ओर पुलिस पूरे एक्शन मोड में दिख रही है और आरोपियों को सबक भी सिखा रही है। बावजूद इसके बदमाशों के मानों हौसले बुलंद हैं। चिंता की बात यह है कि अभद्रता-छेड़छाड़ जैसे कई मामलों में आरोपी कम उम्र के किशोर हैं। ताजा मामला सामने आया है नागौर से। यहां एक किशोर इश्क की कश्ती पर ऐसा सवार हो गया कि अब वह जेल पहुंच गया है।
नागौर पुलिस ने रविवार को 16 वर्षीय एक किशोर को हिरासत में लिया है। आरोप है कि यह किशोर लगातार एक किशोरी का पीछा कर रहा था और उसपर दोस्ती का दबाव बना रहा था। इतना ही नहीं वह किशोरी को खुलेआम धमकाता भी था कि अगर उसने उससे दोस्ती नहीं की तो वह उसे जान से मार डालेगा। मामले में पीडि़ता के परिजनों ने धनवाला थाने में संपर्क कर आपबीती बताई और एफआईआर दर्ज करवाई। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोर लंबे समय से किशोरी का पीछा कर रहा है। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी ने किशोर को कई बार समझाया कि वह उसका पीछा न करे, लेकिन मनचले ने उसकी एक न सुनी। वह लगातार उसे दोस्ती करने के लिए प्रपोज करता रहा। पिछले दिनों मनचले ने किशोरी को धमकाया कि अगर उसने दोस्ती नहीं की तो वह उसे जान से मार डालेगा। जिसके बाद किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। एक बार तो यह पूरी घटना सुन परिवार भी दंग रह गया, लेकिन बाद में परिजनों ने इसके खिलाफ आवाज उठाने की ठानी। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और आईपीसी की उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही किशोर को हिरासत में लिया है।