जयपुर।
जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य और सवाई माधोपुर से विधायक दीया कुमारी ने शादी के 21 वर्ष बाद तलाक मांगा है। दीया कुमारी ने गांधीनगर स्थित महानगर की फैमिली कोर्ट संख्या एक में प्रार्थना पत्र दायर कर पति नरेंद्र सिंह से तलाक लेने की इच्छा जताई है। दीया कुमारी ने 1997 में नरेंद्र सिंह राजावत से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बेटे और एक बेटी है। दीया कुमारी जयपुर के पूर्व महाराजा सवाई सिंह और पूर्व महारानी पद्मिनी देवी की पुत्री हैं। दीया कुमारी ने 10 सितंबर 2013 में जयपुर में हुई रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।
क्या हो सकते हैं तलाक के संभावित कारण, देखें वीडियो।