28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

197 लोगों की नेत्र जांच एवं 27 की होगी मोतियाबिंद सर्जरी

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 28, 2026

Rajasthan

चेन्नई. महावीर इंटरनेशनल चेन्नई मेट्रो द्वारा रविवार को तीन निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाए गए जिनमें अग्रवाल आइ हॉस्पिटल की चिकित्सकों ने लोगों की 197 की नेत्र जांच की जिनमें से 27 लोगों की मोतियाबिंद सर्जरी करवाई जाएगी। मिश्रीमलजी सज्जन देवी छाजेड़ ट्रस्ट के सहयोग से तिरुवान्म्यूर स्थित प्रवीण ज्वेलर्स के प्रांगण में लगाए शिविर में 84 लोगों की आंखों की जांच हुई जिनमें से 6 व्यक्तियों की मोतियाबिंद सर्जरी करवाई जाएगी और 70 लोगों को चश्मे बनाकर दिए जाएंगे। इसके अलावा 35 लोगों का रक्तचाप और मधुमेह परीक्षण किया गया। एम. नागरमल छाजेड़, मंगलचंद रूनवाल, प्रवीणकुमार छाजेड़, एन. प्रसनचंद, कनिष्क और रूपेश जैन ने शिविर में सेवा दी।
22 लोगों को चश्मे बनाकर दिए जाएंगे
इसी प्रकार प्रकाशचंद उज्जवल रांका परिवार के सहयोग से पूझल स्थित गुलेच्छा कॉलोनी में लगाए शिविर में 53 लोगों की आंखों की जांच हुई जिनमें से 4 जनों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया, जिनकी सर्जरी करवाई जाएगी और 22 लोगों को चश्मे बनाकर दिए जाएंगे। शिविर में गणपत कोठारी और रूपेश जैन ने सेवा दी। 30 जनों का रक्तचाप और मधुमेह परीक्षण
संस्था द्वारा पदमावती महिला मंडल सईदापेट के सहयोग से जैन स्थानक में लगाए शिविर में 30 लोगों का रक्तचाप और मधुमेह परीक्षण किया गया। इसके अलावा 70 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 17 जनों की मोतियाबिंद सर्जरी होगी एवं 42 लोगों को चश्मे बनाकर दिए गए। शिविर में इंद्राबाई, सुंदर वेदमूथा, प्रेमाबाई, संतोषबाई मेहता, अशोक छाजेड़, प्रकाशचंद बोथरा और रूपेश जैन ने सेवा दी।