9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में रेलवे की बड़ी सौगात, सफर को आरामदायक बनाने के लिए शुरू की ये योजना, यात्रियों को होगा फायदा

राजस्थान में रेलवे की बड़ी सौगात, सफर को आरामदायक बनाने के लिए शुरू की ये योजना, यात्रियों को होगा फायदा
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Apr 07, 2019

जयपुर।

भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखते हुए समय-समय पर नई योजना लाता रहता है। राजधानी का जयपुर रेलवे स्टेशन यात्रियों को बड़ी सौगात देने जा रहा है।

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सुख-सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जयपुर रेलवे ने यात्रियों के सफर को और ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए कुछ खास व्यवस्था की है। लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों के आराम के लिए रेलवे ने स्टेशन पर ही यात्रियों के आराम के लिए 10 आधुनिक रिटायरिंग रूप (Railway Retiring Room) तैयार कराए हैं। इनमें 1 वातानुकूलित(AC) डीलक्स कक्ष भी है। हर कमरे में दो डबल बैड पलंग हैं।

वहीं, 9 कमरों में दो सिंगल पलंग की सुविधा है। इन कक्षों की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। यात्री यात्रा के दौरान या उससे पहले सुविधानुसार इसकी बुकिंग करवा सकते हैं। यहां न्यूनतम 3 घंटे से लेकर अधिकतम 24 घंटे तक की बुकिंग कर सकते हैं। कक्षों की बुकिंग IRCTC के जरिए ऑनलाइन कराई जा सकती है।


यात्रियों को बुकिंग में देना होगा इतना पैसा (Railway Retiring Room Online Booking Price)

रेलवे के इन कक्षों में यात्रियों के लिए दो कैटेगरी बनाई गए है। जिसमें महाराजा सुइट और दूसरी डीलक्स रूम है। यात्री इन कमरों को घंटो के हिसाब (Book retiring room on hourly basis) से बुक कर सकते हैं। यात्रियों को महाराजा सुइट में यात्रियों को 3 घंटे के लिए 700 रुपए, 6 घंटे के लिए 900 रुपए, 9 घंटे के लिए 1200 रुपए, 12 घंटे के लिए 1500 रुपए और 24 घंटे के लिए 2100 रुपए देने होंगे। साथ ही एसी डीलक्स रूम के लिए किराया 500 रुपए, 700 रुपए, 900 रुपए, 1200 रुपए देने होंगे।


ये होगा फायदा

लंबी दूरी तय करने वाले यात्री यहां रुक कर आराम कर सकते हैं। साथ ही देर रात यात्रा कर स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों के लिए भी ये सुविधाजनक साबित होगा। साथ ही दो स्थानों पर सफर करने और रेल के समय के अनुसार भी यात्री इस सुविधा का आनंद ले सकते हैं।