8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में  विधान सभा के बाद अब लोकसभा चुनाव में भी  दिख रही गुटबाजी

जयपुर शहर कांग्रेस से जुड़े नेता दिख रहे चुनाव प्रचार से दूर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Firoz Khan Shaifi

•

Updated: 12 Apr 2024, 10:57 PM IST

pratap.jpg

जयपुर। विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव में भी पार्टी गुटबाजी से जूझ रही है। जयपुर शहर कांग्रेस से कई नेता और कार्यकर्ता जहां अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाजपा में चले गए हैं तो वहीं अब भी कई विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां कार्यकर्ता और नेताओं में नाराजगी बढ़ रही है। कार्यकर्ताओं की नाराजगी भांपते हुए लोकसभा प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास और शहर अध्यक्ष आर.आर. तिवाड़ी डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। पार्टी नेताओं को अंदेशा है कि समय रहते कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर नहीं हुआ तो लोकसभा चुनाव में इसका असर हो सकता है।

दो पूर्व मंत्री भी प्रचार से दूर
शहर में दो पूर्व मंत्री महेश जोशी और बृज किशोर शर्मा भी प्रचार से दूर हैं। जोशी तो अभी तक कहीं भी प्रचार में नजर नहीं आए हैं। हालांकि खाचरियावास उनके आवास पर जाकर मुलाकात कर चुके हैं। वहीं महेश जोशी के प्रचार में नहीं आने से उनके समर्थक भी जी-जान से प्रचार में नहीं जुट रहे हैं।

सीताराम ने भी पार्टी छोड़ने के पीछे गुटबाजी को बताया था कारण
वहीं विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में भी इन दिनों गुटबाजी खूब है। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे सीताराम अग्रवाल ने भी पार्टी छोड़कर जाने की एक बड़ी वजह निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले विक्रम सिंह को बताया था। अग्रवाल ने कहा था कि उनके खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले विक्रम सिंह पार्टी में खूब तवज्जो मिल रही है। इसकी शिकायत प्रदेश नेतृत्व से भी की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सीताराम का कहना है कि जब मुझे पहली बार टिकट मिला था तो मेरे सामने निर्दलीय चुनाव लडा जिसकी वजह से मेरी हार हुई और दूसरी बार भी जब मुझे टिकट मिला तो भी षड्यंत्र कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भाजपा ज्वाइन कराई और मुझे हराने का काम किया। ऐसे लोगों की अब पार्टी में पूछ हो रही है। जिन लोगों ने कांग्रेस के खिलाफ काम किया अब वह सच्चे कांग्रेसियों का दावा कर रहे हैं। इसी से दुखी होकर मुझे पार्टी छोड़ दी।अब क्षेत्र के अधिकांश कार्यकर्ता विक्रम सिंह को कमान देने से नाराज हैं। इसको लेकर कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी सामने आ चुकी है। माना जा रहा है कि पार्टी में बढ़ती गुटबाजी का नुकसान लोकसभा चुनाव में उठाना पड़ सकता है।

वीडियो देखेंः- PM Rally in Udhampur : उधमपुर में PM की चुनावी जनसभा, जम्मू -कश्मीर में जल्द होंगे विधानसभा चुनाव