7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

शादी विवाह में दहेज का सामान देने के नाम पर बनाई फर्जी कन्यादान सेवा संस्थान

जयपुर। तूंगा थाना पुलिस ने शादी विवाह में दहेज का सामान देने के नाम पर फर्जी कन्यादान सेवा संस्थान बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Jun 06, 2023

जयपुर। तूंगा थाना पुलिस ने शादी विवाह में दहेज का सामान देने के नाम पर फर्जी कन्यादान सेवा संस्थान बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मांगीलाल बैरवा इन्द्रा कॉलोनी ग्राम रामनिवास चाकसू का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से कन्यादान सेवा संस्थान के फर्जी पम्पलेट रसीद बुक बरामद की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने इस प्रकार की घटना वर्ष 2021 से चित्तौड़गढ़, जोधपुर, बीकानेर, बाडमेर, जैसलमेर, झुंझुंनू, सीकर, जयपुर करौली और गंगापुर सिटी में वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना चाकसू, करणी विहार, मालवीय नगर प्रताप नगर में करीब आठ मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया हैं। पुलिस अब इस मामले में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस मामले में और लोग तो शामिल नहीं है।

इस करता है वारदात
आरोपी मांगीलाल बैरवा ने फर्जी कन्यादान सेवा संस्थान बनाकर गांव के भोले भाले लोगों को मन लुभावने और मनगढ़त योजनाओं का प्रलोभन दिया। शादी समारोह में दहेज सामान देने के बदले पैसे लेना और कुछ दहेज सामान देकर बाकी सामान के पैसे लेकर लोगों से धोखाधड़ी कर फरार हो जाते हैं।

इंगेजमेंट प्रोपर्टी- आरोपी का वीडियो