24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

बाजार में चलाने वाले थे नकली नोट, चार बदमाश गिरफ्तार, ढाई लाख से ज्यादा के नकली नोट बरामद

करधनी थाना पुलिस ने जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से दो लाख तिरानवे हजार तीन सौ रुपए के जाली नोट बरामद किए हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Feb 07, 2023

करधनी थाना पुलिस ने जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से दो लाख तिरानवे हजार तीन सौ रुपए के जाली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से एक वाहन भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में सतवीर सिंह पूर्व में भी राजस्थान पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में जेल जा चुका है।
डीसीपी (पश्चिम) वंदिता राणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार, धन्नाराम, मंगलम सिटी एच ब्लॉक कालवाड़ रोड सतवीर सिंह धावास करणी विहार और अजय सिंह गणेश नगर करधनी का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल बाबूलाल और रामसिंह ने थानाधिकारी को सूचना दी कि एच ब्लॉक खुशी रेजीडेंसी के पास खाली जगह में दो लड़के गाड़ी में बैठे है। जिनके पास भारी मात्रा में नकली नोटों की खेप लेकर सप्लाई करने के लिए आने वाले है। जिनको समय रहते पकड़ा जा सकता है।

पुलिस को देखकर भगाने लगे वाहन
इस पर थानाधिकारी हीरालाल सैनी मौके पर पहुंचे और मंगलम सिटी एच ब्लॉक में रैकी की गई। इसी दौरान एक वाहन को आता देख पुलिसकर्मियों ने उसे रोका तो वाहन चालक और उसके साथी ने वाहन को भगाना शुरु कर दिया। जिसे थानाधिकारी हीरालाल सैनी ने मय जाप्ते की मदद से रोक लिया। पुलिस ने वाहन को चैक किया तो वाहन के अंदर से एक काला बैग मिला, जिसमें जाली नोट मिले। पुलिस ने राकेश कुमार और धन्नाराम के कब्जे से भारतीय मुद्रा में जाली नोट के 500-500 और 200-200 रुपए की गड्डियां कुल 2,52,800 रुपए और बैग में घटना के समय काम में लिए गए वाहन को जब्त कर लिया।

इस तरह पकड़े गए बदमाश
पुलिस पूछताछ में आरोपी राकेश कुमार ने जाली नोट सतवीर सिंह से लाना बताया। सतवीर सिंह के पास और जाली नोट होना बताया। इस पर पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार की सूचना पर सतवीर सिंह को धावास पुलिया के पास एकता नगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 500-500 रुपए के 40 जाली नोट मिले। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। अभियुक्त सतवीर सिंह की निशादेही पर आरोपी अजय सिंह को दस्तयाब कर लिया। अजय सिंह की जेब में भारतीय मुद्रा के 500-500 रुपए के 41 जाली नोट बरामद किए और अजय कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नकली नोट बाजार में चलाने वाले थे।