जयपुर। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रविवार को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला गया। मैच के दौरान क्रिकेट प्रशंसकों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर भी क्रेज नजर आया। क्रिकेट प्रशंसकों ने सीएम की फोटो और उनके नाम की तख्तियां लेकर ईआरसीपी की अहम सौगात राजस्थान को देने के लिए चियर करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे थे।