
- एमएसपी पर गेहूं खरीद से खिले किसानों के चेहरे
- जिले के दो खरीद केंद्रों पर अब तक 2165 क्विंटल से अधिक गेहूं की हुई खरीद व किसानों को समय पर भुगतान
जयपुर। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद को लेकर इस बार जिले में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के निर्देशों पर खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग एवं भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा की जा रही गेहूं खरीद से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। जहां मंडियों में बाजार भाव समर्थन मूल्य के आसपास चल रहा है वहीं सरकारी खरीद में किसानों को बोनस सहित अधिक मूल्य मिलने से वे सीधा क्रय केंद्रों का रुख कर रहे हैं। रबी विपणन सत्र 2025-26 के तहत जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का कार्य 10 मार्च से जारी है।
जिले में दो खरीद केंद्र, समुचित व्यवस्थाएं
जिला रसद अधिकारी शशि शेखर शर्मा ने बताया कि जिले में दो खरीद केंद्र कृषि उपज मंडी समिति कोटपूतली और बानसूर स्थापित किए गए हैं। दोनों ही केंद्रों पर एफसीआई क्रय एजेंसी के रूप में कार्य कर रहा है। खरीद शुरू होने से पूर्व ही परिवहन, हैंडलिंग, बिजली, पानी और छाया जैसी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई थीं।
एमएसपी और बोनस से किसानों को मिल रहा बढ़ा हुआ लाभ
इस बार गेहूं की समर्थन मूल्य दर 2425 रूपए प्रति क्विंटल तय की गई है जिस पर राज्य सरकार 150 रूपए का अतिरिक्त बोनस दे रही है। इस प्रकार किसानों को कुल 2575 रूपए प्रति क्विंटल का भुगतान किया जा रहा है। यह दर किसानों को मंडियों के बाजार भाव से अधिक लाभ प्रदान कर रही है।
कोटपूतली और बानसूर केंद्र पर खरीद की प्रगति जारी
जिला रसद अधिकारी शशि शेखर शर्मा ने बताया कि जिले में कोटपुतली केंद्र पर खरीद लक्ष्य 10000 क्विंटल है जहां 7 अप्रैल तक 228.50 क्विंटल खरीद की गई है एवं रजिस्ट्रेशन संख्या 53 व क्रय केंद्र पर बेचने आए किसानों की संख्या 8 है। इसी प्रकार बानसूर केंद्र पर खरीद लक्ष्य 25000 क्विंटल है जहां 1936.50 क्विंटल मात्रा की खरीद हुई। यहां रजिस्ट्रेशन संख्या 143 एवं क्रय केंद्र पर बेचने आए किसानों कि संख्या 33 है। दोनों केंद्रों पर किसानों को भुगतान भी समय पर किया जा चुका है। कोटपूतली में 8 और बानसूर में 33 किसान अब तक बिक्री कर चुके हैं।
राज्य स्तर पर रिकॉर्ड खरीद की ओर
अब तक प्रदेश भर में 1.36 लाख किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया है और कुल 1.54 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। बीते वर्ष की तुलना में यह संख्या सात गुना से भी अधिक है। अकेले कोटा संभाग में 1.11 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है।
Published on:
09 Apr 2025 08:46 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
