
Jaipur News: राजावास। जयपुर-सीकर राजमार्ग पर स्थित नींदड़ में 1350 बीघा जमीन जेडीए द्वारा प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसान 22 नवंबर से धरने पर बैठे हैं। इसी कड़ी में रविवार शाम सरकार और जेडीए के खिलाफ नींदड़ सहित आसपास के किसान एकत्रित हुए और ढाणी माजीकाला से रवाना होकर मशाल जुलूस सीकर रोड होते हुए भौम्याजी मंदिर नींदड़ गढ़ पहुंचे।
जहां किसानों के हाथों में सरकार और जेडीए प्रशासन के खिलाफ लिखी तख्तिया थी। किसान जेडीए प्रशासन और डिप्टी सीएम दिया कुमारी के खिलाफ नारेबाजी की। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि 'डबल इंजन' सरकार होने के बावजूद भी किसान क्यों नाराज हैं?
नींदड़ बचाओ संघर्ष समिति संयोजक नगेंद्र शेखावत, अध्यक्ष कैलाश बोहरा, हरिशंकर शर्मा, सूरज बोहरा, पूरण सिंह राठौड़ ने बताया कि नया भूमि अवाप्ति अधिनियम जनवरी 2014 से लागू हुए इस नियम से किसानों को उनका हक दिया जाए।
जिसको लेकर पहले भी किसानों ने विरोध किया था और अभी भी विरोध कर रहे हैं। डिप्टी सीएम दिया कुमारी के वादे से मुकरने से किसानों में आक्रोश है। रैली में हरमाड़ा थानाप्रभारी उदयभान सिंह जाप्ते के साथ रैली में चल रहे थे।
दूसरी तरफ नींदड़ आरक्षण पत्रधारी किसान संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को आरक्षण पत्र धारी किसान भी विरोध प्रदर्शन करेंगे। अध्यक्ष बन्शीधर रुण्डला ने बताया की किसानों से जमीन ले ली, लेकिन उसके एवज में जेडीए ने अभी तक विकसित भूमि नहीं दी उसके विरोध में किसान प्रदर्शन करेंगे।
Published on:
02 Dec 2024 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
