मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में 17 लाख हेक्टेयर एरिया में मूंग, 4.63 लाख हेक्टेयर एरिया में उड़द और 27.42 लाख हेक्टेयर में कपास की खेती के लिए बुवाई हो चुकी है। इन तीनों की फसलों में बुवाई टारगेट से अधिक हुई है। आपको बता दें कि पिछले साल अब तक करीब 141 लाख हेक्टेयर एरिया में बुवाई हुई थी,लेकिन इस बार अभी तक 138 लाख हेक्टेयर में ही बुवाई हो सकी है।