30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेलफोन के जनक बोले- मोबाइल छोड़कर जिंदगी जिएं लोग

इंतेहा हो गई: अमरीकी इंजीनियर ने दी प्राथमिकताएं तय करने की सलाह93 साल के मार्टिन कूपर अपने ही आविष्कार से निराश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Aryan Sharma

•

Updated: 4 Jul 2022, 1:44 AM IST

सेलफोन के जनक बोले- मोबाइल छोड़कर जिंदगी जिएं लोग

सेलफोन के जनक बोले- मोबाइल छोड़कर जिंदगी जिएं लोग,सेलफोन के जनक बोले- मोबाइल छोड़कर जिंदगी जिएं लोग,सेलफोन के जनक बोले- मोबाइल छोड़कर जिंदगी जिएं लोग

नई दिल्ली. मोबाइल फोन के जनक मार्टिन कूपर अपने ही आविष्कार से दुखी हैं। उनकी निराशा की वजह है लोगों का जरूरत से ज्यादा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना। इस अति को देखते हुए उन्होंने दुनियाभर के लोगों को सलाह दी है कि मोबाइल पर समय बर्बाद करने की बजाय असली जिंदगी जिएं। अमरीका के 93 वर्षीय इस इंजीनियर का कहना है कि लोगों को जीवन में प्राथमिकताएं तय करनी होंगी।
मार्टिन 1970 के दशक में पहला मोबाइल फोन बनाने वाली मोटोरोला टीम के निरीक्षक थे। वर्ष 1973 में वह सार्वजनिक रूप से पोर्टेबल मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले पहले व्यक्ति बने। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह खुद 24 घंटे में से सिर्फ पांच प्रतिशत समय मोबाइल देखते हैं। चीन के बाद भारतीय यूजर्स विश्व में सर्वाधिक ऐप डाउनलोड करते हैं। वर्ष 2021 में देश में गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से 26 अरब 70 करोड़ ऐप्स डाउनलोड किए गए। इनमें सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम ऐप डाउनलोड हुआ। लोगों ने हॉटस्टार पर सबसे अधिक समय बिताया। कोरोना काल में मोबाइल फोन की लत पूरी दुनिया में बढ़ी है।

भारतीय रोज 4.7 घंटे मोबाइल पर
ऐप मॉनिटरिंग फर्म ऐप एनी के मुताबिक वैश्विक स्तर पर लोग रोजाना औसतन 4.8 घंटे फोन पर बिताते हैं। मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के मामले में भारत का चीन के बाद दूसरा स्थान है। पिछले साल भारतीयों ने 69.9 करोड़ घंटे सिर्फ मोबाइल देखने में बिताए। इसका प्रमुख कारण अन्य देशों के मुकाबले सस्ता इंटरनेट है। इसके अलावा संवाद, मनोरंजन, वित्तीय लेन-देन जैसी गतिविधियों के लिए मोबाइल फोन की लोकप्रियता बढ़ी है। भारतीय औसतन 4.7 घंटे मोबाइल देखते हैं।

27% डिप्रेशन की आशंका बढ़ जाती है सोशल मीडिया का प्रयोग अधिक करने से।
(सभी डेटा बैंकमाइसेल, रिव्यूज डॉट ओआरजी से)

32.7% यूजर्स प्रियजनों की तुलना में फोन पर अधिक समय बिताते हैं।

बढ़ते खतरे...

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग