2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में विदेशी महिला से छेड़छाड़, दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष ने ट्वीट कर गहलोत से की कार्रवाई की मांग

शर्मसार: राजस्थान में विदेशी महिला से छेड़छाड़, दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष ने वीडियो ट्वीट कर सीएम गहलोत से की कार्रवाई की मांग, हरकत में आई पुलिस, दो थाना पुलिस कर रही जांच

less than 1 minute read
Google source verification
foreign tourist molestation

जयपुर में विदेशी महिला से छेड़छाड़, दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष ने ट्वीट कर गहलोत से की कार्रवाई की मांग

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में विदेशी महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया है। मालीवाल ने ट्वीट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद जयपुर पुलिस हरकत में आ गई है।

हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो कब का और कहां का है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने यह वीडियो सिंधी कैंप और विधायकपुरी थाना पुलिस को भेजा है। दोनों थानों की पुलिस वीडियो की जांच पड़ताल और आरोपी की तलाश में जुटी है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 28 सैकंड का है। जिसमें एक विदेशी महिला अपने पुरुष साथी के साथ पैदल होटल की ओर जा रही है। इस बीच एक व्यक्ति उससे बातचीत करते हुए गलत तरीके से छूने का प्रयास करता नजर आ रहा है। इस दौरान व्यक्ति महिला के दोनों हाथ भी पकड़ लेता है। जिसे महिला काफी असहज नजर आ रही है। इसके बाद वह व्यक्ति होटल तक महिला का पीछा करता हुआ नजर आ रहा है।

इस वीडियो के साथ दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने लिखा, 'अभी यह वीडियो देखने को मिला जिसमें यह आदमी एक विदेशी पर्यटक को गलत तरीके से छूते हुए देखा जा सकता है। यह बेहद शर्मनाक है। कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान पुलिस को टैग किया जा रहा है। इन घटनाओं से देश का नाम बदनाम हो रहा है'।

Story Loader