19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
ब्यूटी पेजेंट एलीट मिस राजस्थान के फाइनलिस्ट में मॉडल्स ने ऐसे बिखेरे जलवे, देखें वीडियो
Play video

ब्यूटी पेजेंट एलीट मिस राजस्थान के फाइनलिस्ट में मॉडल्स ने ऐसे बिखेरे जलवे, देखें वीडियो

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

जयपुर. ब्यूटी पेजेंट एलीट मिस राजस्थान के फाइनलिस्ट मॉडल्स की घोषणा सोमवार को हुई। वैशाली नगर स्थित एक सैलून में हुए कार्यक्रम में 26 फाइनलिस्ट का सलेक्शन किया गया। इस दौरान मॉडल्स का फैशनेबल फोटोशूट भी किया गया। कार्यक्रम में आनंद पोद्दार, स्वीटी सोनी, दीपक नाहर, जेडी माहेश्वरी, दीपाली और वनीश चुग व गौरव गौड़ मौजूद थे। इवेंट में 95एफएम तड़का वॉयस ऑफ द फेस्टिवल के रूप में जुड़ा हुआ है ।

 

गौरव ने बताया कि पेजेंट के लिए राजस्थान से लगभग 500 मॉडल्स ने ऑडिशन दिया था, जिसके बाद कई राउंड को क्लियर करने के बाद 26 मॉडल्स को सलेक्ट किया गया है। इन फाइनलिस्ट मॉडल्स के लिए 7 दिन की ग्रूमिंग एंड पर्सनलिटी डवलपमेंट वर्कशॉप अजमेर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित होगी, जहां इंटरनेशनल फैशन एक्सपर्ट्स इन मॉडल्स को रैंप वॉक, स्टाइलिंग, मेकअप ट्रेंड्स, सेल्फ प्रजेंटेशन विद् कॉन्फिडेंस, कैमरा पॉज के साथ ही ब्यूटी पेजेंट में खुद को बेस्ट साबित करने के लिए प्रशिक्षण देंगे।

 

फिनाले में होंगे सेलेब्रिटीज

एलीट मिस राजस्थान का फिनाले 29 जुलाई को होगा। इस शो में बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा चोपड़ा बतौर जज मौजूद रहेगी। फिनाले की क्राउनिंग सेरेमनी में जयपुर मेयर अशोक लाहोटी मुख्य अतिथि होंगे। फिनाले में 95 एफ एम तड़का के सूफी और आरजे देवांगना ‘वॉइस ऑफ एलीट मिस राजस्थान’ की घोषणा करेंगे।