
क्रिश्यनगंज थाना पुलिस ने युवती को डरा धमकाकर दुराचार करने और लज्जा भंग करने का मामला दर्ज किया।पुलिस के अनुसार शास्त्री नगर निवासी युवती की ओर से इस्तगासे के माध्यम से मामला दर्ज कराया गया।
उसने बताया कि मेरठ निवासी अरीब नवाज और युवती बैंक में कार्य करते थे। जुलाई 2014 में दोनों के बीच दोस्ती हुई। इसके बाद युवक ने डरा धमकाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए और लज्जा भंग की। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.