22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur: नारायण सिंह सर्किल पर लगा ‘फुट ओवर ब्रिज’ यहां होगा शिफ्ट, 1 KM में लगेंगे कैमरे; अब होगा सौंदर्यीकरण

राजधानी जयपुर के नारायण सिंह तिराहे से एक किमी की परिधि में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कार्य डीओआइटी करवाएगा।

2 min read
Google source verification
jaipur news

Photo- Patrika Photo

राजधानी जयपुर के नारायण सिंह तिराहे से बस अड्डा हटाए तीन माह बीत चुके हैं, लेकिन क्षेत्र में अब तक कोई खास सुधार नहीं हुआ है। ऐसे में अब तिराहे से एक किमी की परिधि में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर के रोटरी सर्कल और बजरी मंडी के पास संचालित बस अड्डों के आसपास भी निगरानी के लिए कैमरे लगाए जाएंगे। यह कार्य डीओआइटी करवाएगा।

जेडीए अधिकारियों के अनुसार, नारायण सिंह तिराहे पर बना फुट ओवर ब्रिज अब इंडिया गेट, प्रतापनगर पर शिट करने की योजना है। इसके बाद तिराहे का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण हटाए जाएंगे। यहां बसें रुकीं तो ऑनलाइन चालान किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से प्रयास यह है कि, दिल्ली और आगरा रूट से आने-जाने वाली बसें ट्रांसपोर्ट नगर में ही रुकें और यात्री वहीं उतरें। इसके बाद बसें सीधे सिंधी कैंप जाएं। हालांकि व्यावहारिक स्थिति यह है कि बसें नारायण सिंह तिराहे के आसपास ही रुक रही हैं और यात्री वहीं उतरते हैं।

सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी

ट्रांसपोर्ट नगर में शिट किए गए बस अड्डे पर मूलभूत सुविधाओं की कमी है। हैरिटेज नगर निगम वहां यात्रियों के लिए सुविधाएं विकसित करेगा। रात को अंधेरे की समस्या के समाधान के लिए हाई मास्ट लाइट लगवाई जाएगी। साथ ही, धूप और बारिश से बचाव के लिए स्थायी छाया की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल अस्थाई रूप से लगाए गए टैंट फट चुके हैं।

यहां लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

पृथ्वीराज टी-पॉइंट से नारायण सिंह तिराहे तक, नारायण सिंह तिराहे से आरबीआइ तिराहे तक, आरबीआइ से पृथ्वीराज मार्ग टी-पॉइंट तक, नारायण सिंह तिराहे से त्रिमूर्ति सर्कल तक, त्रिमूर्ति सर्कल से नारायण सिंह तिराहे तक

ये हो रहा है

तिराहे से बस अड्डे को ट्रांसपोर्ट नगर शिट कर दिया गया है और इस क्षेत्र को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। इसके बावजूद बसों की आवाजाही पूर्ववत बनी हुई है। बसों को तिराहे के नजदीक टोंक रोड पर ही रोका जा रहा है।

यह भी पढ़ें : रेल यात्रा में मुश्किलें बढ़ीं: वेटिंग टिकटों पर 25% सीमा से जयपुर की ज्यादातर ट्रेनें ‘रिग्रेट’, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी