पाकिस्तान, चीन, बंगलादेश, श्रीलंका और नेपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पाकिस्तान सरकार के प्रवक्ता ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि वाजपेयी एक प्रसिद्ध राजनेता थे जिन्होंने भारत-पाकिस्तान संबंधों में बदलाव लाने में अहम योगदान दिया। वह विकास के लिए क्षेत्रीय सहयोग का समर्थन करते हुए दक्षेस के प्रमुख समर्थक रहे।