17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चरस बेचने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख रुपए कीमत की चरस बरामद

जयपुर। जिला विशेष टीम और आदर्श नगर थाना पुलिस ने चरस के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चरस और बिक्री के 45 हजार रुपए बरामद किए है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Feb 06, 2024

चरस बेचने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख रुपए कीमत की चरस बरामद

चरस बेचने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख रुपए कीमत की चरस बरामद

जयपुर। जिला विशेष टीम और आदर्श नगर थाना पुलिस ने चरस के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चरस और बिक्री के 45 हजार रुपए बरामद किए है। पकड़ी गई चरस की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में 6 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कपिल कुमार शांति नगर गोनेर रोड खोह नागोरियान, विनय मुरझानी शांति पथ रोड जवाहर नगर, महेश्वर सिंह नयापुरा कोटा और हिमांशु द्धारिका नई दिल्ली का रहने वाला हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 800 ग्राम चरस और तस्करी के लिए काम में ली गई कार और बिक्री के 45 हजार रुपए बरामद किए है। इसके साथ ही पुलिस ने उनके पास से दो इलेक्ट्रिक कांटे और प्लास्टिक की छोटी थैलियां जब्त की है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि वह चरस कहां से लेकर आए थे और यहां किन लोगों को चरस सप्लाई की जा रही थी। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि चरस तस्करी में और कितने लोग शामिल है।