3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चारों दिशाओं में बनेंगे बस स्टैंड, सरकार जल्द लगाएगी मुहर

सिंधी कैम्प पर बसों का दबाव कम करने और शहर में बसों की आवाजाही रोकने के लिए जल्द ही राज्य सरकार राजधानी के चारों ओर बस स्टैंड बनवाएगी। लम्बे समय से शहर को इन बस स्टैंड की जरूरत है। शुक्रवार को जेडीए की भूमि एवं सम्पत्ति निस्तारण समिति की बैठक हुई। इसमें आगरा, अजमेर, दिल्ली और टोंक रोड पर बस स्टैंड के लिए जगह चिन्हित करने के निर्णय पर मुहर लगी।

2 min read
Google source verification
चारों दिशाओं में बनेंगे बस स्टैंड, सरकार जल्द लगाएगी मुहर

चारों दिशाओं में बनेंगे बस स्टैंड, सरकार जल्द लगाएगी मुहर

जयपुर. सिंधी कैम्प पर बसों का दबाव कम करने और शहर में बसों की आवाजाही रोकने के लिए जल्द ही राज्य सरकार राजधानी के चारों ओर बस स्टैंड बनवाएगी। लम्बे समय से शहर को इन बस स्टैंड की जरूरत है। शुक्रवार को जेडीए की भूमि एवं सम्पत्ति निस्तारण समिति की बैठक हुई। इसमें आगरा, अजमेर, दिल्ली और टोंक रोड पर बस स्टैंड के लिए जगह चिन्हित करने के निर्णय पर मुहर लगी।

जेडीसी रवि जैन ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहर में बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए यह निर्णय किया गया है। भूमि आवंटन का प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेज दिया है। अनुमति मिलते ही आवंटन पत्र जारी कर दिया जाएगा।

दरअसल, शहर में बसों की आवाजाही कम करने और सुगम यातायात के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में शहर के चारो ओर बस स्टैंड विकसित करने की घोषणा की थी।

मिलेगी सहूलियत, मिटेगा जाम

-सिंधी कैम्प के अलावा अजमेर रोड के 200 फीट चौराहा, सीकर रोड पर भवानी निकेतन के सामने और आगरा रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर में बसों से लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा नारायण सिंह तिराहे पर सुबह से शाम तक बसों की रेलमपेल रहती है। बस स्टैंड शहर के बाहर जाने से यहां भी लोगों की राह सुगम होगी। लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पत्रिका लगातार इस मुद्दे को उठाता रहा है।

यहां बनेंगे बस स्टैंड

अजमेर रोड: हाईवे से 200 मीटर अंदर 100 फीट रोड पर जेडीए की बालमुकुंदपुरा में जमीन चिन्हित की गई है। 8584.35 वर्गमीटर भूमि पर बस स्टैंड बनेगा।

दिल्ली रोड: अचरोल में साइंस टेक सिटी योजना में 10 हजार वर्ग मीटर भूमि पर बस स्टैंड का निर्माण होगा।

आगरा रोड: कानोता में 10000 वर्गमीटर भूमि बस स्टैंड के लिए दी गई है।

टोंक रोड: ग्राम शिवदासपुरा में 10000 वर्ग मीटर भूमि दी जाएगी।

Story Loader