
चेन्नई. महावीर इंटरनेशनल चेन्नई द्वारा हस्तीमल जैन, गोपाल व्यास, महिपाल, मांगीलाल-अरविंद बोहरा और कल्पेश एन. जैन के सहयोग से वूरा विद्यासागर ओसवाल गार्डन, कोरुक्कुपेट में रविवार को नेत्र जांच शिविर लगाया गया जिसमेंं 50 लोगों की मधुमेह और रक्तचाप जांच की गई। इसके अलावा एमएन आइ हॉस्पिटल की टीम ने 120 लोगों की आंखों की जांच की जिनमें से 9 जनों की मोतियाबिंद सर्जरी होगी एवं 41 लोगों को चश्मे बनवाकर 12 अगस्त को दिए जाएंगे। साथ ही डॉक्टर जगदीश ने 30 मरीजों का इलाज कर निःशुल्क दवाइयां दी। ज़रूरतमंदों को श्रवण यंत्र, पेन बाम, स्प्रे, पेन जैल, कमर पट्टा, घुटने के मौजे आदि दिए गए। शिविर में निरंजन सोलंकी, सुमित लोढ़ा, गिरीश जैन, सुशील बागमार और मनीषा जैन ने सेवा दी।
Updated on:
28 Jul 2026 06:00 am
Published on:
28 Jul 2026 06:00 am
