
दोस्त ने दोस्त के साथ किया 56 लाख का फ्रॉड, बोला पैसे मांगे तो सुसाइड़ कर लूंगा और तुझे फंसा दूंगा
Friend Dupes Another Friend Of Rs 56 lakhs जवाहरात की मंडी के तौर पर राजधानी जयपुर की पहचान है। हर रोज करोड़ों रुपयों के सौदे होते हैं और देश - दुनिया में माल बेचा जाता है। जयपुर के जवाहरात कारोबारियों के विदेशों में भी कार्यालय हैं। लेकिन इस बीच जवाहरात कारोबार में एक व्यापारी के साथ धोखा होने का मामला सामने आया है। धोखा व्यापारी के अपने ही दोस्त ने उसके साथ किया और जब व्यापारी ने अपना माल या रूपए मांगे तो उसने सुसाइड करने की धमकी दे दी। मामला अब पुलिस की नजर में आया और गलता गेट थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया गया है।
दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बताया गलता गेट इलाके में रहने वाले दानिश ने केस दर्ज कराया है। उनका जवाहर और हैंडीक्राफ्ट का कारोबार है। उनसे अक्सर माल खरीदने के लिए जकीउद्दीन नाम का एक शख्स आता था। दोनो के बीच अच्छी दोस्ती भी थी। पिछले साल मई के महीने मं जकीउद्दीन आया और उसने पन्ना रत्न का का माल खरीदा। यह माल 56 लाख रूपए से भी ज्यादा का था। जकीउद्दीन ने एक महीने में पैसा देने की पर्ची दानिश को दे दी। एक महीन बीत जाने के बाद भी पैसा नहीं आया तो दानिश ने जकीउद्दीन से संपर्क किया। उसने कुछ और समय मांगा।
दानिश ने मार्केट में पता किया तो पता चला कि जकीउद्दीन ने माल कम दामों में बेच भी दिया। दानिश ने लगातार पैसा मांगना जारी रखा तो अब जकीउद्दीन ने कहा कि पैसा नहीं है और अब पैसा मांगा तो सुसाइड कर लूंगा और तुम्हे फंसा दूंगा। दानिश ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। अब जकीउद्दीन और उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
Published on:
16 Mar 2024 05:55 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
