23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: फूफा बना हैवान, अश्लील वीडियो देख 14 महीने की बच्ची से किया रेप; रोने की आवाज सुनकर मां पहुंची तो खून से लथपथ मिली मासूम 

Jaipur Rape Case: बच्ची का फूफा आया और उसे खिलाने की कहकर साथ ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 7 Feb 2025, 8:47 AM IST

Rape

प्रतीकात्मक तस्वीर

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में 14 माह की मासूम के साथ बलात्कार के मामले में आरोपी फूफा को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का मोबाइल चैक किया गया तो उससे पता चला कि, वह अश्लील वीडियो सर्च करता था।

पुलिस इस मामले को केस ऑफिसर स्कीम के तहत लेकर एफएसएल के जरिए सबूत जुटा रही है। उधर डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसकी सर्जरी की गई है। गौरतलब है कि बुधवार को ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में रहने वाले एक परिवार की 14 माह की मासूम अपने दादा के पास खेल रही थी। इस दौरान बच्ची का फूफा आया और उसे खिलाने की कहकर साथ ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

इस दौरान बच्ची जोर से चिल्लाई तो आरोपी उसे दादा के पास छोड़कर चला गया। मासूम के दादा को कम दिखाई देता है, ऐसे में बच्ची के साथ क्या हुआ, समझ नहीं पाया और इस दौरान बच्ची लगातार रो रही थी। तभी बच्ची की मां पहुंची तो बच्ची को खून से लथपथ देख वह रोने लगी। इस दौरान इकट्ठे हुए लोगों ने तुरंत बच्ची को जेके लोन अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें: 5 साल की नाबालिग बच्ची से हैवानियत, दादा ने बनाया हवस का शिकार; मजदूरी करने गई थी मां

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग