5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सजी मोदकों की झांकी, सोने का मुकुट धारण कर चांदी के सिंहासन पर विराजे गजानन

ganeshotsav 2020: भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी शनिवार को गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। शहर के बड़े गणेश मंदिरों में गणेशोत्सव शुरू हो चुके है, लेकिन हर साल जैसी रौनक दिखाई नहीं दे रही। कोरोना के कारण पहली बार भक्त न तो कार्यक्रमों में हिस्सा ले पाएंगे और न दर्शन नहीं कर सकेंगे।

2 min read
Google source verification
चतुर्थी का पर्व

मोती डूंगरी गणेशजी के सजी मोदकों की झांकी।

जयपुर। भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी शनिवार को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। शहर के बड़े गणेश मंदिरों में गणेशोत्सव शुरू हो चुके है, लेकिन हर साल जैसी रौनक दिखाई नहीं दे रही। कोरोना के कारण पहली बार भक्त न तो कार्यक्रमों में हिस्सा ले पाएंगे और न दर्शन नहीं कर सकेंगे। इसके कारण इस बार गणेशोत्सव का जश्न फीका ही रहने वाला है। मंदिर प्रबंधन ने भक्तों के लिए दर्शन, झांकी, आरती और समस्त कार्यक्रमों को ऑनलाइन दिखाने की व्यवस्था वेबसाइट सहित सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों से की है।


मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में बुधवार को मोदकों की झांकी सजाई गई। झांकी में 251 किलो के 2 मोदक, 51 किलो के दो मोदक और 101 मोदक 21 किलो और 1.25 किलो के मोदक भगवान के समक्ष अर्पित किए। इस दौरान भगवान गणेश को विशेष पोशाक के साथ माणक व पन्ना लगा सोने का मुकुट धारण करवा कर चांदी के सिंहासन पर विराजमान किया गया। शाम को गजानन महाराज का मनोहरी शृंगार कर फूल बंगले में विराजमान करवाया गया। शुक्रवार को प्रथम पूज्य का सिंजारा महोत्सव भी बिना भक्तों की मौजदूगी में ही मनाया जाएगा।

नहर के गणेशजी
ब्रह्मपुरी स्थित नहर के गणेश मंदिर में महंत पंडित जय शर्मा के सान्निध्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार से होगी। बुधवार व गुरुवार को लंबोदर को नवीन चौला धारण करवाया जाएगा। इस दौरान मंदिर के पट बंद रहेंगे। शुक्रवार को सिंजारा महोत्सव मनाया जाएगा। शनिवार सुबह सात बजे से गणेश चतुर्थी पर कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। युवाचार्य पंडित मानव शर्मा ने बताया कि इस दिन भगवान को साफा व खास राजशाही पोशाक धारण करवाई जाएगी। इसके बाद मोदकों का भोग लगाया जाएगा।

परकोटे वाले गणेश जी
चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में चार दिवसीय महोत्सव की शुरुआत आज सुबह पंचामृत अभिषेक से हुई। पं. राहुल शर्मा और अमित शर्मा ने बताया कि अभिषेक के बाद प्रथम पूज्य को नवीन पोशाक धारण करवा कर फूल बंगले में विराजमान किया गया। शुक्रवार को सिंजारा महोत्सव के तहत मेहंदी अर्पण की जाएगी एवं असंख्य मोदकों का भोग लगाया जाएगा। शनिवार को सोने के वर्क का चोला चढ़ाकर नवीन पोशाक धारण करा छप्पन भोग की झांकी व फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी।


श्वेत सिद्धि विनायकजी

सूरजपोलबाजार स्थित श्वेत सिद्धि विनायक मंदिर में पांच दिवसीय गणेशोत्सव शुरू हुआ। सुबह पांच बजे से विनायकजी भक्तों ने दुग्धाभिषेक किया व हरि दुर्वा के अंकुरों से पूजा की गई। इसके अलावा गढ़ गणेश, ध्वजाधीश गणेश, बंगाली बाबा गणेश सहित अन्य मंदिरों में भी गणेश उत्सव की शुरुआत हुई

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग