7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गहलोत — डोटासरा ने विजेताओं को बधाई दी, बोले हमें आप पर गर्व

टोक्यो पैरालंपिक खेलों में राजस्थान के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Aug 30, 2021

जयपुर। टोक्यो पैरालंपिक खेलों में राजस्थान के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में जयपुर की अवनि लेखरा ने सोमवार को स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वहीं चूरू के देवेन्द्र झाझडिया को भाला फेंक में रजत पदक मिला है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अवनि लेखरा सहित विजेताओं को ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा कि हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अवनि लेखरा भारत के लिए पहली बार गोल्ड जीता है। पूरे देश को उन पर बहुत गर्व है। भारतीय खेलों के लिए बहुत अच्छा दिन है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी पदक विजेता अवनि लेखरा सहित अन्य विजेताओं को बधाई देते हुए कहा हैं कि हमें उन पर गर्व पर है। डोटासरा ने डिस्कस थ्रोअर योगेश कथूनिया, महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल और ऊंची कूद के एथलीट निषाद कुमार को रजत पदक जीतने पर एवं डिस्कस थ्रोअर विनोद कुमार को कांस्य पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।