
GEHLOT
जयपुर।
गहलोत सरकार ने सत्ता संभालने के साथ ही मितव्ययिता का सन्देश देना शुरू कर दिया है। सरकार ने अधिकारियों के यात्रा भत्ता नियम में संशोधन कर दिया है। इसके तहत अब होटल में ठहरने के लिए अधिकतम 3 हज़ार की जगह 2 हजार रुपए प्रतिदिन ही भुगतान किये जाने का फैसला लिया गया है।
दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता व चेन्नई में सरकारी अतिथि गृह के अनुपलब्धता प्रमाण पत्र के आधार पर ए श्रेणी के अधिकारियों को होटल के लिए अधिकतम 3 हजार रुपए प्रतिदिन भुगतान का प्रावधान हटा दिया है।
वित्त विभाग की ओर से इस बारे में गुरुवार को आदेश जारी कर दिया गया। यात्रा भत्ता नियमों के तहत होटल में ठहरने के लिए सरकारी अतिथि गृह से एनएसी आवश्यक होगी, दिल्ली में बीकानेर हाउस, जोधपुर हाउस व राजस्थान हाउस आदि की एनएसी के बाद ही होटल में ठहरा जा सकेगा।
...इधर गहलोत बोले- 'मेरे लिए मुख्यमंत्री का पद कांटों का ताज'
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री पद को कांटो का ताज बताते हुए दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन पर भरोसा जताया है और वह भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगें। निर्णयों में देरी पर गहलोत ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर और फिर मंत्रियों के चयन के मुद्दे पर बेवजह माहौल खराब किया गया, जबकि यह नहीं भूलना चाहिए कि मुख्यमंत्री चयन में उत्तर प्रदेश में सात और महाराष्ट्र में नौ दिन लगे थे।
सीएम की मीडिया से बातचीत के ये रही ख़ास बातें:
- 'राहुल गांधी चाहते हैं कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरे। इसीलिए निर्णयों में समय लगा।'
- 'वसुधंरा राजे की सरकार की शुरू की गई किसी भी जनकल्याणकारी योजना व कामों को बंद नहीं किया जाएगा। मैं एेस राजनीति नहीं करता। हालांकि वसुधंरा सरकार ने कांग्रेस सरकार की योजनाओं केा बंद कर दिया था।'
- 'पिछली सरकार ने कुशासन किया और खुद वसुधंराजी ने शासन करने में लापरवाही बरती।'
- 'केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी के ताजा बयान प्रशंसनीय हैं। उन्होंने बहुत सोच-समझकर बोला है। जब सरकार जा रही होती है तब दिल की बात जुबान पर आती है। हो सकता है कि भाजपा के हित में और भी नेता भी बोलने की हिम्मत करें। -मंत्रियों की बेइज्जती हो रही है और देश पर केवल प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह राज कर रहे हैं।'
- 'आज देश में घृणा, नफरत, संवेदनहीनता और हिंसा का माहौल है।'
- 'सीबीआई, आयकर, ईडी व अन्य एजेंसियों के दुरुपयोग किया जा रहा है।'
- 'कुल मिलाकर मोदी सरकार जुमलेबाज है।'
Published on:
28 Dec 2018 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
