गहलोत का बड़ा फैसला, इन पदों पर होगी भर्ती, प्रस्ताव को दे दी मंजूरी
जयपुरPublished: Nov 08, 2022 06:06:49 pm
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई अदालतों में नए पदों की मंजूरी दी है।


गहलोत का बड़ा फैसला, इन पदों पर होगी भर्ती, प्रस्ताव को दे दी मंजूरी
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई अदालतों में नए पदों की मंजूरी दी है। इनमें नवसृजित सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट खंडेला (सीकर), छत्तरगढ़ (बीकानेर) एवं रैनी (अलवर) न्यायालयों के लिए 18 नवीन पद शामिल है। प्रस्ताव के अनुसार, प्रत्येक नवसृजित न्यायालय में लिपिक ग्रेड-द्वितीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के एक-एक पद तथा प्रोसेस सर्वर के 4 पदों सहित तीनों न्यायालयों के लिए कुल 18 पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई है। गौरतलब है कि नवसृजित न्यायालयों के लिए नवीन स्टाफिंग पैटर्न एवं संशोधित नियमों के अनुसार पदों का सृजन किया गया है। गहलोत के इस निर्णय से नवसृजित न्यायालयों के संचालन में सुगमता होगी।