9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत फिर बने खलनायक, एक्शन-रोमांच फिल्म धाक में आएंगे नजर

फिल्म "धाक" में "गजनी" फेम एक्टर प्रदीप रावत की एंट्री के बारे में सलीम मुल्लानावर ने बताया कि बड़ी मुश्किल से उनसे मिलने का हमें अपॉइंटमेंट मिला। निर्देशक अनीस ने श​ख्सियत और बात करने के अंदाज़ से प्रदीप रावत को इतना प्रभावित कर दिया कि वे फ़िल्म की कहानी और किरदार सुनने को तैयार हो गए। जब उन्होंने स्टोरी सुनी तो वह तुरंत यह रोल करने को राजी हो गए।

2 min read
Google source verification

जयपुर। मोहम्मद सलीम मुल्लानवर स्टारर निर्देशक अनीस बारूदवाले की एक्शन-रोमांटिक फिल्म "धाक" में "गजनी" फेम एक्टर प्रदीप रावत मुख्य खलनायक हैं, जबकि सलीम के अपोजिट हीरोइन शीना शाहाबादी हैं। आई एम किंग्स फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनी फ़िल्म में अविनाश वाधवन और रुसलान मुमताज जैसे एक्टर्स भी हैं।

अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म धाक को लेकर उत्साहित सलीम मुल्लानावर कहते हैं कि मैं बॉलीवुड में सलमान खान और साउथ के स्टार पुनीत राजकुमार का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मुझे बचपन से ही फिल्मों का बहुत शौक था और मैं हीरो बनने का ख्वाब देखता था, लेकिन हालात ने उस ख्वाब को पूरा करने से रोक रखा था। मैंने सबसे पहले अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए काम किया। जब व्यवसाय स्थापित हो गया तो मैं फिल्मों में आने के सपने को पूरा करना चाहता था। मैं निर्देशक अनीस बारुदवाले से मिला, उन्हें धाक का कॉन्सेप्ट बताया और उन्हें यह पसंद आया। उसी कॉन्सेप्ट को स्क्रीनप्ले में बदला गया और काफी मेहनत के बाद यह फिल्म बनी। यह फिल्म 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ऐसे मिले प्रदीप रावत से, एक बार में सुनी पूरी कहानी

फिल्म में "गजनी" फेम एक्टर प्रदीप रावत की एंट्री के बारे में सलीम मुल्लानावर ने बताया कि बड़ी मुश्किल से उनसे मिलने का हमें अपॉइंटमेंट मिला। निर्देशक अनीस ने श​ख्सियत और बात करने के अंदाज़ से प्रदीप रावत को इतना प्रभावित कर दिया कि वे फ़िल्म की कहानी और किरदार सुनने को तैयार हो गए। जब उन्होंने स्टोरी सुनी तो वह तुरंत यह रोल करने को राजी हो गए। सलीम ने कहा कि प्रदीप के साथ शूटिंग का अनुभव यादगार रहा।

ये दिखेगा फिल्म की स्टोरी में

कई हिट फिल्में डायरेक्ट कर चुके निर्देशक अनीस बारूदवाले ने कहा कि जब मेरी फिल्म 3 श्याने रिलीज हुई थी, तब सलीम ने मुझसे कहा कि आपके साथ काम करना है। धाक का कॉन्सेप्ट सलीम का है। स्क्रीनप्ले मैंने लिखा, निसार अख्तर ने डायलॉग लिखे हैं। इस एक्शन लव स्टोरी में एक युवक हक और इंसाफ के लिए लड़ जाता है। समाज मे जो गलत होता है, वो उसके खिलाफ आवाज़ उठाता है। दर्शकों को लगेगा कि यह उनके घर की कहानी है, वह स्टोरी से जुड़ जाएंगे। 80 और 90 के दशक में जिस तरह के किरदार हुआ करते थे, इस फ़िल्म में वैसे किरदार नज़र आएंगे।"

फिल्म तेरे संग थी पहली मूवी एक्ट्रेस शीना की

फ़िल्म की हिरोइन शीना शाहाबादी के बारे में अनीस बारुदवाले ने कहा कि साउथ की 30 फिल्में कर चुकी शीना शाहाबादी को बॉलीवुड में सतीश कौशिक ने तेरे संग में लांच किया था। सलीम के साथ उनकी अच्छी केमिस्ट्री पर्दे पर नजर आएगी। उस फिल्म में रुसलान मुमताज हीरो थे, मगर धाक में वह निगेटिव रोल में हैं।

फ़िल्म धाक में रियल एक्शन फिल्माया गया है। फ़िल्म के पांचों गाने अलग- अलग सिचुएशन के हैं। जयकारा ऑलरेडी हिट हो गया है, जिसे डांस डायरेक्टर लॉलीपॉप ने कोरियोग्राफ किया है। फिल्म को 4 स्टार्स रेटिंग मिली है।