3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Matrimony site पर लड़की मिली, शादी से ठीक पहले पता चला जिसे लड़की समझा वो तो…..शादी कैंसिल

लेकिन उसके बाद शादी करने से मुकर गई और बदनाम करने और केस लगाने की धमकियां देकर रुपए मांगने लगी। कई लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
bride

bride

जयपुर
उधर मुरलीपुरा में रहने वाले अमित ने पूनम नाम की एक युवती के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अमित ने पुलिस को बताया कि उसे मैट्रोमाॅनी साइट पर पूनम नाम की युवती मिली। बातचीत हुई तो पूनम ने खुद को कुंवारी बताया। शादी की बातें होने लगी। इस बीच लेने देन भी होने लगा। अमित ने पुलिस को बताया कि शादी से पहले ही उसने बारह से पंद्रह लाख रुपए पूनम पर खर्च कर दिए।

कभी जेवर दिलाए तो कभी कपडे। लेकिन कुछ दिन पहले वह जबरन होटल ले गई और संबध बनाए। उसके बाद दूर रहने लगी और फिर फोन कर रेप केस में फंसाने की धमकी देकर रूपए मांगने लगी। उसकी जांच की तो पता चला कि वह पहले से शादी शुदा है और इसी तरह से लोगो ंको फंसाती है। वह करीब छह साल पहले उपेन्द्र नाम के युवक के साथ शादीशुदा है।

इससे पहले भी वह कई लोगों को फंसा चुकी है। पुलिस ने पूनम, उपेन्द्र और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि पूनम नाम की युवती जल्द ही शादी करने की तैयारी कर रही थी। पीडित से लाखों रुपए शादी के नाम पर ले भी लिए थे। लेकिन उसके बाद शादी करने से मुकर गई और बदनाम करने और केस लगाने की धमकियां देकर रुपए मांगने लगी। कई लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

लेकिन उसके बाद शादी करने से मुकर गई और बदनाम करने और केस लगाने की धमकियां देकर रुपए मांगने लगी। कई लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Story Loader