
गर्ल्स कॉटन और डेनिम ड्रैस से कर रहीं चिल
जयपुर . मई के महीने में चढ़ते पारे के बीच खुद को एलीगेंट और प्लीजेंट लुक देने के लिए गल्र्स मेक-अप से लेकर ड्रैस तक में काफी चूजी और सिलेक्टिव हो गई हैं। कॉटन और डेनिम के अलावा केवल वही फैब्रिक जो गर्मी से बचाए और पहनने में भी आरादेह हो वॉर्डरोब में शामिल किया जा रहा है। ऐसे में गल्र्स फ्रॉक्स, ट्यूनिक्स, स्कर्ट और मिडीज ले रही हैं।
आमेर रोड गर्मी के मौसम में हर किसी को कम्फर्टेबल और स्टाइलिश कपड़े पसंद आते हैं। साथ ही हल्के-फुल्के आउटफिट्स बॉडी को रिलैक्स फील कराते हैं। यही वजह है कि इस सीजन में गल्र्स के वॉर्डरोब में कम्फर्टेबल स्कट्र्स और फ्रॉक्स शामिल हैं। कूल आउटिंग के लिए गल्र्स भ्ज्ञी इन्हें प्रिफर कर रही हैं। इस सीजन में मार्केट में स्कट्र्स और फ्रॉक्स की कई वैराइटी मौजूद हैं। बॉडी टाइप और ओकेजन के हिसाब से इन कूल स्कट्र्स और फ्रॉक्स को गल्र्स काफी पसंद कर रही हैं। इनके न्यू ट्रेंड भी काफी लुभा रहे हैं। वो स्कर्ट से मैच करते हुए कुर्ते व टी-शर्ट को खरीद रही हैं। साथ ही एक्सेसरीज का भी काफी ख्याल रख रही हैं।
लॉन्ग और शॉर्ट कुर्ती परफेक्ट
इस मौसम में लॉन्ग स्कर्ट सबसे अरादायक ऑप्शन है। यही वजह है कि इनका गल्र्स के बीच ज्यादा क्रेज है। अधिकतर गल्र्स स्कर्ट के साथ स्लीवलेस टी-शर्ट पहनना पसंद कर रही हैं। इसके अलावा कुछ गल्र्स स्कर्ट के साथ लॉन्ग व शॉर्ट कुर्ती भी वियर कर रही हं। जिससे उन्हें काफी कम्फर्टेबल फील होता है। गल्र्स का कहना है कि स्कर्ट को कैजुअल के साथ पार्टी वियर के रूप में भी पहना जा रहा है वहीं डिफरेंट और ट्रेंडी लुक के लिए टॉप के साथ स्टोल कैरी किया जा रहा है।
डेनिम लॉन्ग स्कर्ट
लॉन्ग स्कर्ट में इस बार डेनिम कॉलेज गोइंग गल्र्स की पहली पसंद बन रहा है। उमस भरे मौसम के लिए डेनिम को एक अच्छा फैब्रिक माना जाता है। वैसे भी यह फैब्रिक यूथ का फेवरेट है उसमें भी सबसे ज्यादा गल्र्स का। इसके अलावा उन्हें कॉटन की स्कर्ट भी काफी लुभा रही हैं। जिससे उन्हे सिम्पल व परफेक्ट लुक मिल रहा है। वहीं फ्लोरल प्रिंट और ज्योमेट्रिकल डिजायन वाली फ्रॉक्स भी काफी भा रही हैं। पेसिंल स्कर्ट एरिया गल्र्स को स्मार्ट और ट्रेंडी लुक के साथ एलीगेंट लुक भी देती हैं।
Published on:
23 May 2018 03:30 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
