
इस उपखंड अधिकारी ने किया एेसा काम की खबर पढ़ आप भी करेंगे इनकी तारीफ....
पाली. उपखण्ड अधिकारी महावीरसिंह राठौड़ ने मंगलवार को संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने एक बुजुर्ग महिला के घर पहुंच बंटवारे का विवाद निबटाया।
दरअसल, डिंगाई गांव में मंगलवार को न्याय आपके द्वार शिविर में गांव की धापूदेवी सुथार और उसके बेटों में बंटवारे का प्रकरण सामने आया। धापू देवी उम्रदराज होने के कारण शिविर में नहीं आ पाई। नियमानुसार उसकी उपस्थिति के बिना विवाद का निस्तारण संभव नहीं था। उपखण्ड अधिकारी राठौड़ ने बुजुर्ग महिला को राहत पहुंचाने के लिए उनके घर का रुख किया। वहीं आंगन में बैठकर ही इस बंटवारे के प्रकरण का निस्तारण किया।
पोते को मिली सरकारी मदद, दादा की आंखें हुई नम
निमाज. उम्र के आठवें दशक में पौत्र के लिए सरकारी मदद के लिए सुखाराम जिम्मेदारों के पास चक्कर लगाते-लगाते थक गए, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। बेटा दुनिया छोड़कर जा चुका था और मां बेटे को छोड़कर अन्यत्र जा चुकी थी। मंगलवार को सुखा राम को उसके पौत्र परमेश्वर को पालनहार योजना में मदद मिली तो दादा की छलछला आई। सेठ मेघराज ठोलिया राजकीय विद्यालय में मंगलवार को उपखण्ड अधिकारी मोहनलाल खटनावलिया की देखरेख में राजस्व अभियान के तहत न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हाथोंहाथ वृद्ध की व्यथा को सुना एवं उपखंड अधिकारी खटनावलिया ने ई मित्र संचालक को बुलाकर परमेश्वर का पालनहार आवेदन पत्र मंगवाया। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अंजू राठौड़ ने योजना के तहत परमेश्वर को लाभान्वित किया। सरपंच गोरधन लाल बावरी, तहसीलदार नरेश सोनी, उपसरपंच चंद्राराम कुमावत, राजस्व निरीक्षक प्रेमप्रकाश अरोड़ा समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।
शिविर में 584 प्रकरणों का निस्तारण
शिविर के तहत मंगलवार को 102 नामांतरणए 67 खातों का दुरुस्तीकरण समेत 584 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। उपखण्ड अधिकारी ने बालिका छात्रावास, उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण भी किया।
निर्धन परिवारों को राशन सामग्री वितरित
सोजत. एक कदम सेवा की ओर संस्था ने खारियानींव के सात, रेपड़ावास एक, मंडला 2, आसन 1, सांडिय़ा 2, बगड़ी 1, शेखावास 2, भैसाणा 2, दुदौड़ 2, बिजलियावास 1, सोजत स्थानीय 1 समेत कुल 21 निर्धन, विधवा, दिव्यांग परिवारों को राशन सामग्री वितरित की। शंकुलता मेहता, पंकज सैन, मनोहर जोशी, चम्पादेवी अखावत, रमेश जैन, धर्मीचंद काशव मौजूद थे।
Published on:
23 May 2018 03:23 pm

बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
