1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों का दिया पाठ

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 01, 2026

Rajasthan

महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
पुलिस अधिकारियों ने बढ़ाया आत्मविश्वास
निवाई. महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई में बालिका सुरक्षा एवं महिला सशक्तीकरण विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक रविप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकारों, नवीन आपराधिक कानूनों तथा आपातकालीन सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक रविप्रकाश शर्मा ने कहा कि बदलते डिजिटल परिवेश में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में छात्राओं को सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, साइबर ठगी और ऑनलाइन ब्लैकमेल जैसी घटनाओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कानून प्रत्येक बेटी की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या आपराधिक घटना की स्थिति में बिना भय और संकोच तुरंत पुलिस से संपर्क करें।कार्यक्रम में नवीन आपराधिक कानूनों में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों से संबंधित प्रावधान, पॉक्सो अधिनियम, साइबर हेल्पलाइन, सिटीजन राजकॉप एप तथा आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी दी गई। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा विपरीत परिस्थितियों में साहसपूर्वक कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कालिका यूनिट की टीम तथा निवाई थाना प्रभारी भारती ने भी छात्राओं से संवाद कर महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी और सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव दिए। इस दौरान विद्यालय की छात्राएं और शिक्षिकाएं मौजूद रही।
फोटोकेप्शन
एनई3107सीसी-निवाई. राबाउमावि में छात्राओं को जानकारी देते पुलिस उपाधीक्षक।