26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोना फिर 60 हजारी, चांदी 69 हजार के करीब, दुनिया में मंदी की आशंका से निवेशकों में खलबली

दुनिया में मंदी की आशंका के चलते निवेशकों ने सोने—चांदी में निवेश बढ़ा दिया है, जिसके कारण वैश्विक बाजारों में दोनों कीमती धातुओं के भावों में जोरदार तेजी देखी जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 17 Mar 2023, 1:40 PM IST

सोना फिर 60 हजारी, चांदी 69 हजार के करीब पहुंची, दुनिया में मंदी की आशंका से निवेशकों में खलबली

सोना फिर 60 हजारी, चांदी 69 हजार के करीब पहुंची, दुनिया में मंदी की आशंका से निवेशकों में खलबली

दुनिया में मंदी की आशंका के चलते निवेशकों ने सोने—चांदी में निवेश बढ़ा दिया है, जिसके कारण वैश्विक बाजारों में दोनों कीमती धातुओं के भावों में जोरदार तेजी देखी जा रही है। जयपुर सर्राफा बाजार में सोने के दाम एक बार फिर 60,000 के करीब पहुंच गए है। शुक्रवार को सोने के दाम 200 रुपए की तेजी के साथ 59,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। इसी तरह, चांदी के भाव भी 500 रुपए की मजबूती के साथ 69,000 के करीब 68,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए।

यह भी पढ़ें : सरसों की रिकॉर्ड पैदावार, किसानों को नहीं मिल रही कीमत, एमएसपी से नीचे चले गए दाम

वैश्विक बाजारों में तेजी से चढ़े दाम

जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल के अनुसार अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक बंद हो गए हैं। इससे शेयर बाजार में भी उथल-पुथल की स्थिति बनी हुई है। इन परिस्थितियों में सोने-चांदी में निवेश को सबसे सुरक्षित माना जा रहा है। वैश्विक स्तर इन दोनों धातुओं की खरीद तेजी से बड़ी है। मांग बढ़ने से कीमतों में भी इजाफा हुआ है। सोने-चांदी की कीमतें वैश्विक स्तर पर ही तय होती हैं। मांग बढ़ने पर तेजी हमेशा आती है। लेकिन, यह स्थायी नहीं होती है। सोना इससे पहले भी साठ हजार रुपए प्रति दस ग्राम का आंकड़ा पार कर चुका है। बाद में नीचे आ गया था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग