6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चौमूं में ज्वैलर्स के यहां डकैती डालने के मामले में सोना खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपी से माल बरामद

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Apr 24, 2021

चौमूं में ज्वैलर्स के यहां डकैती डालने के मामले में सोना खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

चौमूं में ज्वैलर्स के यहां डकैती डालने के मामले में सोना खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

चौमूं कस्बे में दो सप्ताह अप्रैल को हुई डकैती के मामले में पुलिस ने लूट का सोना खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से खरीदे हुए जेवर बरामद किए हैं। पुलिस इस मामले में दो बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं।
डीसीपी (पश्चिम) प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया गिरफ्तार आरोपी ललित सोनी (31) पुत्र शंकर लाल सीकर जिले के फतेहपुर सीकर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से लूट का खरीदा हुआ माल बरामद कर लिया। पुलिस इस मामले में पहले ही दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। पुलिस ने बताया कि चौमूं थाना इलाके में 11 अप्रैल को एम के एडं सन्स ज्वैलर्स बापू बाजार कसाईयों की मोरी चौमूं के यहा दिन-दहाडे हथियारों के नोक पर डकैती करने के मामले में एक आरोपी ललित सोनी को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी डकैती के दौरान चुराए गए जेवरात को खरीदता था। पुलिस ने उसके पास से तीन सौ ग्राम सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

इस तरह रची गई थी वारदात की साजिश
थानाधिकारी हेमराज सिंह ने बताया कि इस पूरी वारदात की साजिश सुमेर जाट निवासी सीकर और शशांक पाण्डेय निवासी गोरखपुर उत्तर प्रदेश ने रची थी, जो पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

इन दोनों और अन्य इनके साथ मौजूद आरोपियों से लूटे गए सोने को बेचकर उसके बदले कुछ कैश भी रख लिया था, जिसकी अभी तक बरामदगी नहीं हुई। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल,एक देशी कट्टा,आठ जिन्दा कारतूस सहित आठ खाली कारतूस बरामद किया था। पुलिस ने बताया कि 11 अप्रैल को दिन दहाड़े चौंमू में ज्वैलर्स इंदिरा कॉलोनी चौमूं निवासी अर्जुन सोनी की दुकान पर लूट की वारदात हुई थी। इस वारदात में दो मोटरसाईकिलों पर सवार पांच लोग हाथियारों से लैस होकर आए और अर्जुन व उसके भतीजे को बंदूक दिखाकर डराया और उनके हाथ-पांव बांधकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान लुटेरे दुकान से 12.22 लाख रुपये नकद और वहां रखा करीब 500 ग्राम सोना लूटकर ले गए थे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग