
माइक्रोबायोम यानी शरीर के अच्छे जीवाणु जो स्वस्थ रखने के साथ व्यायाम के लिए भी करते हैं प्रेरित!
क्या है नया शोध
चूहों पर हुए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया है कि जो चूहे ज्यादा एक्टिव यानी सक्रिय होते हैं उनके पेट में अच्छे जीवाणुओं (गुड माइक्रोबायोम) की संख्या ज्यादा होती हैं। यही दिमाग को संकेत देते हैं जिससे सक्रियता बढ़ती है।
व्यायाम क्यों जरूरी
नियमित व्यायाम स्वस्थ रहने के लिए सबसे अच्छा माध्यम है। नियमित व्यायाम से कई बीमारियों का जोखिम कम होता है। लेकिन फिर देखा जाता है कि 80% से अधिक वयस्क प्रति सप्ताह 150 मिनट (रोज 30 मिनट) भी व्यायाम नहीं कर पाते हैं। अध्ययनों में देखा गया है कि नियमित 30 मिनट व्यायाम से समय से पहले होने वाली मौतें, कोरोनरी हृदय रोग, टाइप-2 मधुमेह, स्तन कैंसर, पेट के कैंसर के होने की प्रवृति को 50% तक कम किया जा सकता है। कई अन्य बीमारियों से भी बचाव संभव है।
माइक्रोबायोम में मौजूद अच्छे जीवाणु पूरे शरीर में होते हैं।
कई शोधों में पाया गया है कि अच्छे माइक्रोबायोम वजन नियंत्रित रखते हैं। यह आंतों को सुरक्षित रखने के साथ ब्रेन हैल्थ, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल का स्तर आदि भी ठीक रखते हैं। जब व्यक्ति स्वस्थ रहता है तो एक्टिव रहता है। ऐसे में संभावना हो सकती है कि माइक्रोबायोम से फिट रहने का संदेश ब्रेन को मिलता हो। इसके बाद व्यक्ति व्यायाम के लिए प्रेरित होता हो।
- डॉ. सुनील वर्मा, सीनियर फिजिशियन
Published on:
02 Apr 2023 02:41 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
