7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: पिंकसिटी में अब टाइगर सफारी, नए साल में नाहरगढ़ में मिलेगा मौका!

  3.58 करोड़ रुपए की लागत से 30 हैक्टेयर में बनेगी टाइगर सफारी शहर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, जेडीए महकमा बनाने में जुटा अगले साल अगस्त में काम पूरा करने का रखा लक्ष्य

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Nov 25, 2022

गुड न्यूज: पिंकसिटी में अब टाइगर सफारी, नए साल में नाहरगढ़ में मिलेगा मौका!

गुड न्यूज: पिंकसिटी में अब टाइगर सफारी, नए साल में नाहरगढ़ में मिलेगा मौका!



जयपुर। राजधानी जयपुर में पर्यटन को नया आयाम देने के लिए अगले साल प्रदेशवासियों को जेडीए की ओर से बड़ी सौगात मिलेगी। जेडीए की ओर से नाहरगढ़ बायोलॉजीकल पार्क में टाइगर सफारी बनाने का काम शुरू कर दिया है। इस सफारी पर जेडीए करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए खर्च करेगा। जेडीए ने अगस्त 2023 में कार्य पूरा होने का लक्ष्य रखा है। उल्लेखनीय है कि टाइगर सफारी के शुरू होने पर जयपुर एक मात्र ऐसा शहर होगा, जहां पर पर्यटकों को पांच सफारी का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

250 से 300 रुपए तक हो सकता है शुल्क

नाहरगढ़ में 30 हैक्टेयर एरिया में टाइगर सफारी बनाई जा रही है। टाइगर सफारी के लिए करीब चार किमी लंबी सुरक्षा दीवार, चार एनीकट, मचान, गेट, पांच शेल्टर सहित अन्य निर्माण कार्य किए जाने हैं। नाहरगढ़ सफारी में लॉयन सफारी की तर्ज पर चार कैंटर चलाए जाएंगे। इसमें सफर करने के लिए प्रति टूरिस्ट 250 से 300 तक राइड फीस चुकानी पड़ सकती है।

यह सुविधाएं बनाएगी खास

टूरिस्ट के लिए आठ की शेप में ट्रैक, एंट्री गेट और एक वॉच टावर बनाया जाएगा। इसके साथ ही सफारी में ट्रैक की लंबाई आठ किलोमीटर की होगी। खास बात यह है कि नाहरगढ़ में चल रही लॉयन सफारी को भी जेडीए की इंजीनियरिंग शाखा ने ही तैयार किया था। इसी को ध्यान में रखकर वन विभाग ने टाइगर सफारी का काम जेडीए को सौंपा है। जेडीए के वन संरक्षक विंग के मुताबिक इस पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए खर्च होंगे।