
Photo: AI generated
जयपुर। फाल्गुन मास में राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। साथ ही प्रदेश में अब सर्दी का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है और दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचने लगा है, जो मौसम में बदलाव का संकेत दे रहा है।
राजस्थान में ज्यादातर जगहों पर शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा। दोपहर में तेज धूप रही। सुबह और शाम को तेज सर्दी का अहसास हो रहा है। वहीं, शेखावाटी में कहीं-कहीं पर हल्का कोहरा भी दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे सर्दी लगभग विदा ले सकती है।
पिछले 24 घंटे की बात करें तो बाड़मेर में अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री बढ़कर 32.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, जालोर व पाली में अधिकतम तापमान 30-30, जैसलमेर 29.6, जोधपुर में 29.8, डूंगरपुर व दौसा में 29.1, चित्तौड़गढ़ में 29.8, उदयपुर में 29 और बीकानेर में 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान नागौर में 3.8, फतेहपुर में 3.8, लूणकरणसर में 6.1, करौली में 4.4, सीकर में 4.5, दौसा में 4.7, अलवर में 5.8, वनस्थली में 6.3, पिलानी में 7.4, चूरू में 7.3, जयपुर में 10.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक आगामी 5 दिन तक राजस्थान में मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है।
Updated on:
07 Feb 2026 09:36 am
Published on:
07 Feb 2026 09:35 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
