जयपुर। गोपाष्टमी पर शहर में जगह-जगह गौ पूजन किया जा रहा है। वहीं गोविंददेवजी मंदिर में विशेष झांकी के दर्शन हुए। यहां गौपूजन किया गया, जिसमें गाय के पैरों का पूजन हुआ।
मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में मंगला आरती के बाद ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक किया गया। वहीं ठाकुरजी को केसरिया रंग की नटवर वेश पोशाक धारण करवाई गई। ठाकुरजी का फूलों से श्रृंगार किया गया। ठाकुरजी केा छप्पन भोग लगाए गए। मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। शृंगार झांकी के बाद मंदिर परिसर में गाय के खुरों का पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद गाय की पूजा कर श्रृंगार आरती की गई। महिला भक्तों ने इस मौके पर गाय की पूजा—अर्चना की।