7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Govardhan Puja 2023: जयपुर के मंदिरों में आज मनाया जाएगा अन्नकूट महोत्सव, लगेगा गर्म पकवानों का भोग

Govardhan Puja 2023: मां लक्ष्मी की आराधना के बाद सोमवार को सोमवती अमावस्या पर पित्तरों के निमित दान पुण्य का दौर जारी रहा। भक्तों ने गलता, पुष्कर सहित अन्य तीर्थ स्थलों पर आस्था की डुबकी लगाई।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nupur Sharma

Nov 14, 2023

govardhan_puja.jpg

Govardhan Puja 2023: मां लक्ष्मी की आराधना के बाद सोमवार को सोमवती अमावस्या पर पित्तरों के निमित दान पुण्य का दौर जारी रहा। भक्तों ने गलता, पुष्कर सहित अन्य तीर्थ स्थलों पर आस्था की डुबकी लगाई। साथ ही मंदिरों में दान पुण्य का दौर चला। इस मौके पर गोविंददेव जी मंदिर में बडी संख्या में भक्तों की भीड़ नजर आई। शाम को दिवाली पर्व के तहत शहरवासियों का दिन रामा श्यामा में बीता। इस दौरान एक दूसरे परिजनों के घर जाकर पर्व की बधाई दी गई। राजधानी के कई मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव भी मनाया गया। यूपी मूल के लोगों ने रात में घर में भगवान गोवर्धन का पूजन किया।

यह भी पढ़ें : दीपावली: लक्ष्मी पूजन के बाद आज भी बही में लिखते हैं जानकारी, भेजते हैं पत्र

वैशाली नगर स्थित अक्षरधाम मंदिर में गुजराती, राजस्थानी, इटालियन सहित अन्य 800 से अधिक व्यंजनों की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भगवान को गर्म तासीर के व्यंजन बाजरा, मूंग, मोठ का भोग लगाकर प्रसादी वितरित की गई। साथ ही कई झांकियां भी सजाई गईं।

जगतपुरा, महल रोड स्थित कृष्ण बलराम मंदिर में मंगलवार को गोवर्धन की लीला की झांकी सजाई जाएगी। गो पूजा के साथ ही हरिनाम संकीर्तन होगा। साथ ही दीपोत्सव एवं पालकी उत्सव भी मनाया जाएगा। हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर के अध्यक्ष अमितासन दास ने बताया कि भगवान को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। बड़ी संख्या में भक्त प्रसादी ग्रहण करेंगे।

आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव 14 नवंबर को मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में मनाया जाएगा। अन्नकूट झांकी के दर्शन दोपहर 12 से 12:30 बजे तक होंगे। ठाकुरजी को पुरानी सुनहरी जामा पोशाक धारण कराकर विशेष अलंकार से श्रृंगार किया जाएगा। नवीन अन्न से तैयार व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। दोपहर 12:15 बजे मंदिर के पश्चिमी द्वार पर गोवर्धन पूजा एवं गाय बछड़े का पूजन किया जाएगा। मंदिर के प्रवक्ता मानस गोस्वामी ने बताया कि इस दिन राजभोग झांकी के दर्शन नहीं होंगे। बाकी झांकियों का समय यथावत रहेगा।

यह भी पढ़ें : शुरू होने वाला है शादियों का सीजन, नवंबर-दिसंबर में फिर गूजेंगी शहनाइयों की गूंज

मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में मंगलवार को भगवान गणेश के समक्ष 56 भोग झांकी सजाई जाएगी। इधर गायत्री शक्तिपीठ कालवा में रविवार को स्नेह मिलन समारोह, अन्नकूट प्रसादी महोत्सव एवं पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। मुख्य ट्रस्टी धर्मसिंह ने बताया कि इस मौके पर सुबह छह बजे वेदमाता गायत्री की प्रतिमा के समक्ष गायत्री महामंत्र का मौन जप किया जाएगा। सुबह नौ बजे से पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में आहुतियां अर्पित की जाएंगी। दोपहर 12 बजे से स्नेह मिलन समारोह तथा एक बजे से अन्नकूट प्रसादी का कार्यक्रम होगा।