
सरकार का नया नियम सड़क पर कचरा फैलाया तो कटेगा पानी का कनेक्शन
शहर की सड़कों पर कचरा फैलाने वालों की अब खैर नहीं है। ऐसे लोगों के घर व प्रतिष्ठान का पेयजल कनेक्शन काटा जाएगा। साथ ही कचरा संग्रहण भी बंद कर दिया जाएगा। विवाद होने की स्थिति में पुलिस भी जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सकेगी। इस मामले में जलदाय विभाग, नगर निगम और गृह विभाग के बीच एमओयू हुआ है। इसके तहत तीनों एजेंसियां मिलकर जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ एक्शन लेगी। पहले जिम्मेदार के घर का पेयजल कनेक्शन काटा जाएगा, फिर घर से कचरा संग्रहण बंद होगा और फिर एफआईआर दर्ज होगी। जलदाय विभाग और नगर निगमों ने ऐसे लोगों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। इसी सप्ताह से एक्शन शुरू हो जाएगा।
इस तरह समझें हालात...
1. स्वच्छता : हर दिन 6600 मेट्रिक टन से ज्यादा कचरा एकत्रित किया जा रहा है। इस पर सालाना 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि खर्च हो रही है। घर-घर कचरा संग्रहण भी किया जा रहा है। इसके बावजूद कई लोग अपने घर, प्रतिष्ठान का कचरा सड़क पर फैला रहे हैं।
यह असर : कई मुख्य मार्ग व कॉलोनियों में सार्वजनिक पार्क, सामुदायिक केन्द्र के पास कचरे का ढेरा लगा रहता है। इससे जानवर पर उसी कचरे को फैलाते हैं। बारिश के दौरान तो सडांध फैलती है। लोगों के बीमार होने का खतरा भी रहता है। स्वच्छता रैंकिंग भी कम होने की आशंका बन रही है।
2. पेयजल- शहर में 21 लाख पंजीकृत उपभोक्ता हैं। हर दिन जितना एमएलडी पानी सप्लाई किया जा रहा है, इसमें से 22 प्रतिशत से ज्यादा पानी व्यर्थ बह रहा है।
यह असर: इतना पानी 22 लाख आबादी की और प्यास बुझा सकता है। खासकर, उन इलाकों की आबादी, जहां पेयजल लाइन से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। अभी इन इलाकों के लिए भूजल का उपयोग करना पड़ रहा है। जगह-जगह टयूबवेल खोदने की नौबत पड़ रही है। इससे भूजल स्तर भी कम हो रहा है।
इस तरह कसेंगे नकेल
तीनों एजेंसियों के बीच एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इनमें जो भी अधिकारी, कर्मचारी होंगे, वे तत्काल एक्शन लेंगे। पुलिस जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करेगी। जरूरत पड़ने पर पेनल्टी भी लगाई जाएगी।
स्रोत — अप्रेल फूल स्टोरी
[हंसिए गुदगुदईये, मगर सुधर जाइए]
Published on:
01 Apr 2023 01:09 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
