
समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष ने कही यह बात
जयपुर
Governor Kalraj Mishra : राज्यपाल कलराज मिश्र ( Governor Kalraj Mishra ) ने कहा है कि राजस्थान अभूतपूर्व है। राजस्थान देव, शौर्य, कला, स्थापत्य और हेरीटेज की भूमि है। यहां का मरूस्थल एक समय सागर था। राज्यपाल को संवैधानिक आधार पर कार्य करना होता है। राज्य सरकार राज्य के सर्वागींण विकास के लिए कार्य करती है। राज्यपाल और राज्य सरकार के समन्वय से राज्य का चतुर्दिक विकास बेहतर तरीके से होता है। राज्यपाल मिश्र ने मंगलवार को राजभवन में उनके कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए बात कही। इस अवसर पर राज्यपाल कलराज मिश्र के एक वर्ष पर प्रकाशित ‘‘नई सोच-नए आयाम‘‘ पुस्तक ( book "New Thinking-New Dimensions ) का लोकार्पण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा के अध्यक्ष डाॅ. सी.पी. जोशी ने किया।
राज्यपाल ने कहा कि वे अच्छे कार्यों के लिए राज्य सरकार की तारीफ करते हैं तो किसी कमी के लिए मुख्यमंत्री को अलग से बुलाकर वार्ता भी करते हैं। वे चाहते है कि राजस्थान का सर्वागींण विकास हो। मिश्र ने कहा कि राजस्थान के राजभवन को वे देश के लिए मिसाल बनाना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने यहां संविधान पार्क बनाने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कही यह बात
इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Chief Minister Ashok Gehlot ) ने कहा कि राज्यपाल मिश्र में आत्मीयता का भाव बेमिसाल है। मिश्र लीक से हटकर कार्य करना पसन्द करते हैं। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व तारीफ के काबिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिश्र ऐसे राज्यपाल हैं, जो स्वयं आगे से मुझे फोन करते हैं। प्रदेश की चिंता करते हैं। उन्होंने कोरोना काल में विधायकों, जिला कलक्टर तक से बात की। राज्यपाल की संवेदनशीलता, उनका व्यवहार और व्यक्तित्व श्रद्धा के काबिल है। मिश्र के लम्बा राजनीतिक अनुभव का लाभ समाज को मिल रहा है। राजस्थान का सौभाग्य है कि मिश्र जैसा राज्यपाल प्रदेश को मिला है। मिश्र बहुत जल्दी ही राजस्थान से घुल-मिल गये हैं।
समारोह में ये भी रहे मौजूद
समारोह के विशिष्ट अतिथि राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डाॅ. सी.पी. जोशी ने कहा कि राज्यपाल मिश्र प्रदेश के मार्ग दर्शक हैं। उनकी प्रेरणा से प्रदेश प्रगति कर रहा है। डाॅ. जोशी ने कहा कि कोविड महामारी में प्रदेश को राज्यपाल, मुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष का सहयोग मिला है। इन सभी के अनूठे समन्वय से प्रदेश को महामारी से लड़ने में बहुत मदद मिली है। समारोह में राज्य के मुख्य सचिव राजीव स्वरूप, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका, विधानसभा के सचिव प्रमिल कुमार माथुर और राज्यपाल के पुत्र अमित मिश्र, राज्यपाल के सचिव सुबीर कुमार, राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी गोविंद राम जायसवाल, राज्यपाल के सहायक निदेशक डॉ लोकेश चंद्र शर्मा समेत अन्य भी मौजूद थे।
पुस्तक में 36 अध्याय
राज्यपाल के एक वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित पुस्तक नई सोच-नए आयाम में छतीस अध्यायों और 168 पृष्ठों में राज्यपाल कलराज मिश्र की अपनी बात, उनके द्वारा की गई पहल, नवाचार, राजस्थान, राजभवन और राज्यपाल सचिवालय की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया है।
Published on:
08 Sept 2020 05:16 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
