3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने किया ध्वजारोहण, CM भजनलाल रहे मौजूद; जानें किसने-कहां फहराया तिरंगा?

उदयपुर में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई मंत्री और विशिष्ट अतिथि हुए।

3 min read
Google source verification
republic day 2025

Republic Day 2025: उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम में 10 साल बाद राष्ट्रीय पर्व पर राज्य स्तरीय समारोह का साक्षी बना। 76वें गणतंत्र दिवस पर रविवार को राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई मंत्री और विशिष्ट अतिथि हुए।

इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर के सर्किट हाउस में ध्वजारोहण किया। साथ ही नगर निगम स्थित शहीद स्मारक पर शहीद जवानों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उदयपुर में राज्यपाल अपने संबोधन के बाद राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयनित अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) सचिन मित्तल और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंटेलीजेंस, हाल निदेशक राजस्थान पुलिस अकादमी एस. सेंगाथिर को राज्यपाल की ओर से प्रशस्ति पत्र व पदक से समानित करेंगे। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारियों-कार्मिकों को योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

वसुंधरा पहुंची BJP मुख्यालय

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा कार्यालय पहुंची। जहां मुख्यालय पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने झंडारोहण किया। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आजादी के लिए भाजपा ने क्या किया- डोटासरा

जयपुर में बड़ी चौपड़ पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली जी ने ध्वजारोहण किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा जी, पार्टी नेता और गणमान्य नागरिक समारोह में सम्मिलित हुए। इस दौरान डोटासरा ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान लिख अधिकार और कर्तव्य दिए। कांग्रेस नेताओं ने आजादी के लिए बलिदान दिया, जेल में गए। लेकिन भाजपा ने क्या किया।

संविधान पर हमें गर्व- दिया कुमारी

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजधानी जयपुर में चौगान स्टेडियम पर भाजपा की ओर से झंडारोहण किया। दिया कुमारी ने ध्वजारोहण के बाद कहा कि संविधान पर हमें गर्व है। हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम देश निर्माण में योगदान दें। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान विधायक बालमुकुंदचार्य, सांसद मंजू शर्मा आदि मौजूद रहे।

दौसा में प्रभारी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सांसद मुरारी लाल मीना, विधायक डीसी बैरवा, जिला प्रमुख हीरालाल सैनी आदि गणमान्य मौजूद रहे। उधर, कोटा शहर में 76वें गणतंत्र दिवस पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उम्मेद स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद शिक्षा मंत्री ने मार्च पास्ट की सलामी ली।

Story Loader