
राज्यपाल ने शुरू किया 'संविधान को पढ़ो और जिओ' अभियान, अब जयपुर शहर में देंगे संदेश
जयपुर। भारतीय संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों का अधिकाधिक प्रसार करने के लिए 'संविधान को पढ़ो और जिओ' अभियान शुरू किया गया। संस्कृति युवा संस्था की ओर से शुरू किए गए इस अभियान की शुरुआत राज्यपाल कलराज मिश्र ने की। इस मौके पर राज्यपाल ने ‘संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्य’ संदेश का लोकार्पण भी किया।
संस्कृति युवा संस्था के पंडित सुरेश मिश्रा ने बताया कि संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों की पालना की सीख के लिए संविधान जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत दो लाख प्रतियों में राज्यपाल मिश्र के संदेश के साथ संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों का प्रकाशन किया गया है। इसे ‘संविधान को पढ़ो और जिओ’ अभियान रूप में राजधानी में प्रसारित किया जाएगा। इसके लिए 25 टीमें बनाई गई है, जो शहर के स्कूलों, संस्थाओं, कॉलेजों में जाकर संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों की प्रतियों को नि:शुल्क बांटेंगे।
संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों का हो अधिकाधिक प्रसार हो-राज्यपाल
राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि भारतीय संविधान भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत है। संविधान सांस्कृतिक ग्रंथ है और इसके बारे में सभी को समुचित जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह जब राज्यपाल के रूप में राजस्थान आए तब इस बात को अनुभूत किया कि संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों के बारे में बहुत अधिक जानकारी लोगों को नहीं है। इसे महसूस करते हुए ही संविधान संस्कृति के प्रसार के लिए राजस्थान से पहल प्रारम्भ की गयी। उन्होंने संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर अधिकाधिक प्रसार के लिए सभी को कार्य करने का आह्वान किया।
Published on:
03 Aug 2023 03:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
