24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजट सत्र से पहले किरोड़ीलाल मीना पर डोटासरा का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Govind Singh Dotasara: किरोड़ी के विधानसभा सत्र से छुट्टी लेने पर गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि उनके साथ गलत कर रहे हैं। दौसा में गलत किया, एसआइ भर्ती में गलत किया, अभी विभागों में गलत किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 31 Jan 2025, 10:45 AM IST

Govind Singh Dotasara

फाइल फोटो

Rajasthan Politics: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने महाकुंभ में मची भगदड़ के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सरकार सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने में विफल रही। इसी वजह से भगदड़ मची और लोगों को जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि महाकुंभ हम सब के लिए गर्व का विषय है, लेकिन व्यवस्थाएं करना सरकार का काम है।

भाजपा नेता 'रील' बनाने कुंभ जा रहे

उन्होंने कहा कि मंत्री, मुख्यमंत्री बार-बार जाकर रील्स बना रहे हैं, इससे वहां पर अव्यवस्थाएं हो रही हैं। डोटासरा गुरुवार को महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद मीडिया से वार्ता कर रहे थे।

यह वीडियो भी देखें

उन्होंने पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ के बयानों को लेकर कहा कि अभी उन्हें नहीं बोलना चाहिए, उनके दिन अच्छे नहीं हैं। मैं नहीं बोलूंगा, वो मेरे बड़े भाई हैं। कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीना को लेकर कहा कहा कि किरोड़ी झुकेंगे नहीं, उन्होंने वसुंधरा को नहीं बख्शा, भजनलाल क्या हैं।

किरोड़ी के विधानसभा सत्र से छुट्टी लेने पर कहा कि उनके साथ गलत कर रहे हैं। दौसा में गलत किया, एसआइ भर्ती में गलत किया, अभी विभागों में गलत किया। अब कब बम फूटता है, देखते हैं। वे झुकने वाले नहीं है।

यह भी पढ़ें- महाकुंभ भगदड़ को लेकर गहलोत, डोटासरा, जूली व बेनीवाल ने जताई संवेदना

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग