25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जस मानक के गीतों पर झूमे स्टूडेंट्स

सेलिब्रिटी नाइट के साथ पूर्णिमा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के एनुअल फेस्ट 'आरोहण पूर्णिमा 2022' का भव्य समापन हुआ। इसमें जाने माने सिंगर जस मानक ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर कैम्पस में जबरदस्त माहौल बनाया।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Feb 20, 2022

जस मानक के गीतों पर झूमे स्टूडेंट्स

जस मानक के गीतों पर झूमे स्टूडेंट्स


. पूर्णिमा ग्रुप के एनुअल फेस्ट 'आरोहण' का समापन

जयपुर। सेलिब्रिटी नाइट के साथ पूर्णिमा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के एनुअल फेस्ट 'आरोहण पूर्णिमा 2022' का भव्य समापन हुआ। इसमें जाने माने सिंगर जस मानक ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर कैम्पस में जबरदस्त माहौल बनाया। उन्होंने परदा सॉन्ग के साथ लाइव परफॉर्मेंस की शुरुआत की। इसक बाद उन्होंने मेरे नाल व्याह करेगी, लहंगा, दिल दे दिया है, मुंडा, बटरफ्लाई, इस पल को जी ले जरा, ओ मेरी जान, मैनूं इश्क तेरा ले डूबा, दिल चोरी साडा, जिन मेरा दिल लुटिया, ओ जाने जाना और तैनूं मैं लव करदी जैसे गीतों की प्रस्तुतियां दीं। उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय इस फेस्ट में टेक्निकल, क्लब व स्पोट्र्स कैटेगरी में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

लता मंगेशकर को दी श्रृद्धांजलि
नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
संस्कार भारती जयपुर महानगर की वार्षिक साधारण सभा भारती भवन जयपुर में आयोजित की गई। सभा का आरंभ मां भारती के चित्र पर पुष्पमाला अर्पण कर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके बाद प्रांत के मार्गदर्शक देवेंद्र मिलन की ओर से संस्था का ध्येय गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रान्त अध्यक्ष डॉ. मधुभट्ट तैलंग ने की। विशिष्ट अतिथि प्रान्त के कार्यकारी अध्यक्ष आत्माराम सिंहल थे। कार्यक्रम में महानगर की कार्यकारिणी के निर्वाचन के लिए सर्वसम्मति से आत्माराम सिंहल को निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया और कार्यकारिणी का अध्यक्ष गोपाल भारती को मनोनित किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष ललित सिंह तालेड़ा,महामंत्री महावीर प्रसाद सैन, सह महामंत्री भुवनेश जैमिनी मनोनित किए गए।इसके साथ ही उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष,सह कोषाध्यक्ष आदि विभिन्न पदों के सदस्यों का भी मनोनयन किया गया। कार्यक्रम में स्वर्गीय लता मंगेशकर को भी श्रद्धांजलि दी गई। डॉ.मधुभट्ट तैलंग ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और दीप्ति चित्तोडिया ने उनके मर्मस्पर्शी गीतों को अपना स्वर देकर सभा को भाव विह्वल कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग