7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वार्डों में बनेंगे स्वच्छता मित्र, गीला-सूखा कचरा भी निगम कराएगा अलग

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नगर निगम वार्डों में स्वच्छता मित्र बनाएगा। गीला-सूखा कचरा अलग-अलग कराने के लिए अब निगम शहरवासियों को समझाना शुरू करेगा।मंगलवार को निगम मुख्यालय में बैठक के दौरान आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक और स्वास्थ्य निरीक्षकों को निर्देश दिए कि हर वार्ड में पांच से सात लोगों की टीम बनाई जाए।

less than 1 minute read
Google source verification
rukmani.jpg

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नगर निगम वार्डों में स्वच्छता मित्र बनाएगा। गीला-सूखा कचरा अलग-अलग कराने के लिए अब निगम शहरवासियों को समझाना शुरू करेगा।मंगलवार को निगम मुख्यालय में बैठक के दौरान आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक और स्वास्थ्य निरीक्षकों को निर्देश दिए कि हर वार्ड में पांच से सात लोगों की टीम बनाई जाए। ये टीम लोगों के बीच जाएगी और गीला-सूखा कचरा अलग करने के फायदे बताएगी। हूपर पर चल रहे हेल्परों को प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए।बैठक में अतिरिक्त आयुक्त जर्नादन शर्मा, वित्तीय सलाहकार हरि सिंह मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये निर्देश भी दिए
-फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस के लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।-पट्टों के लम्बित प्रकरणों के साथ-साथ सीवरेज संबंधी शिकायतों का निस्तारण हो।
-रात्रिकालीन सफाई को दुरुस्त करने और ओपन कचरा डिपो हटाए जाएं।-राजस्व शाखा के अधिकारी शत-प्रतिशत नगरीय विकास कर वसूल करें।-सतर्कता शाखा अस्थायी अतिक्रमण हटाए और निगरानी भी करे।

11 स्थानों पर लगेंगी क्लॉथ वेंडिंग मशीन
जयपुर. ग्रेटर नगर निगम 11 जगहों पर क्लॉथ वेंडिंग मशीन लगाएगा। स्वास्थ्य शाखा के उपायुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि ये मशीन फल और सब्जी मंडियों में लगाई जाएंगी। पांच रुपए देकर लोग कपड़े का थैला ले सकेंगे।



वेंडिंग मशीन यदि खराब होंगी तो उनको तुरंत सही करवाया जाएगा। हमारी कोशिश रहेगी कि शहर में सिंगल यूज्य प्लास्टिक का उपयोग लोग बंद करें। इसके लिए पहले समझाइश और कपड़े के थैले दिए जाएंगे। उसके बाद सख्ती से अभियान चलाया जाएगा।
-नवीन भारद्वाज, उपायुक्त, स्वास्थ्य शाखा

अभी ये हाल
राजधानी के लालकोठी सब्जी मंडी में करीब एक वर्ष पहले वेंडिंग मशीन लगाई थीं, लेकिन पिछले कई माह से खराब है। स्थिति यह है कि ऑनलाइन पैसे तो लिए जा रहे है, लेकिन थैला नहीं निकलता।