19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुटखा, तम्बाकू जर्दा सिगरेट बेचते एक जने को पकड़ा

प्रताप नगर थाना पुलिस ने लॉकडाउन में गुटखा बीड़ी सिगरेट बेच रहे एक जने को पकड़ा है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

May 01, 2020

गुटखा, तम्बाकू जर्दा सिगरेट बेचते एक जने को पकड़ा

गुटखा, तम्बाकू जर्दा सिगरेट बेचते एक जने को पकड़ा

लॉकडाउन में गुटखा बीड़ी सिगरेट सहित ध्रुमपान साम्रगी बेचने पर रोक लगी हुई है। इसके बाद भी लोग इन्हें बेचने से बाज नहीं आ रहे है। पुलिस की लाख समझाइश के बाद भी लोग मान नहीं रहे है। प्रताप नगर थाना पुलिस ने लॉकडाउन में गुटखा बीड़ी सिगरेट बेच रहे एक जने को पकड़ा है। पुलिस ने उसके कब्जे से सिगरेट, बीड़ी, तम्बाकू सहित धूम्रपान साम्रगी जब्त की है।
डीसीपी (पूर्व) डॉ राहुल जैन ने बताया कि कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन जारी है। इसके बाद भी कुछ लोग सिगरेट बीड़ी बेच रहे है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बृज विहार जगतपुरा निवासी पदम सिंह (36) पुत्र मनोहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 50 हजार रुपए की अनुमानित कीमत की गुटखा, सिगरेट, तम्बाकू और अन्य उत्पाद बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी बड़ी कीमत में धूमपान साम्रगी बेच रहे थे।