दो दिन बाद फिर बनेगा राजस्थान में मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अब तक राज्य में सामान्य से 49 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की है। पिछले तीन-चार दिन से बारिश मंदी हुई है, लेकिन आगामी 22 अगस्त से राज्य में बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं। राजस्थान में 22 अगस्त से मानसून फिर से जोर पकड़ेगा। इस दौरान टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, चित्तौडगढ़़, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, और बांसवाड़ा जिलों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग अनुसार, राजस्थान में 24, 25, और 26 अगस्त को कोटा और उदयपुर संभाग में भारी बारिश होने की संभावना है।