24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Bisalpur Dam: चौबीस घंटे में मात्र छह सेंटीमीटर आया पानी, चार दिन से पानी की रफ्तार दिनों-दिन ऐसे हुई कम

Bisalpur Dam: चौबीस घंटे में मात्र छह सेंटीमीटर आया पानी, चार दिन से पानी की रफ्तार दिनों-दिन ऐसे हुई कम

बांध के कैचमेंट व त्रिवेणी नदी के सहायक नदी के आस-पास के जिलों में अच्छी बारिश हुई तो बांध की भरने की उम्मीदें एक फिर जग जाएंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 20 Aug 2024, 10:09 AM IST

जयपुर। बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार कम होती जा रही है। पिछले चार दिन से तो पानी की रफ्तार लगातार कम होती जा रही है। त्रिवेणी नदी में भी बहाव एकाएक गिरकर पचास सेंटीमीटर तक कम हो गया है। ऐसे में बांध के भरने की उम्मीदें भी अब आधी-अधूरी ही नजर आ रही है।

चार दिन में आया मात्र 25 सेंटीमीटर पानी
17 अगस्त को सुबह छह बजे बांध का गेज 313.09 आरएल मीटर था, वहीं यह 20 अगस्त को सुबह बांध का गेज 313.34 आरएल मीटर हुआ। इस तरह पिछले चार दिन में बांध में मात्र 25 सेंटीमीटर ही पानी आया है।

यूं समझे बांध के पानी के आवक का गणित:
त्रिवेणी नदी का बहाव

16 अगस्त-3.00 मीटर
17 अगस्त-2.90 मीटर
18 अगस्त-2.70 मीटर
19 अगस्त-2.50 मीटर
20 अगस्त-2.50 मीटर

यह भी पढें : Bisalpur Dam: जिस रफ्तार से बह रही त्रिवेणी नदी, ऐसे में बांध के भरने के चांस कम

पिछले छह दिन में इस रफ्तार से भरा बांध-आंकड़े सुबह छह बजे
15 अगस्त: -312.73 आरएल मीटर
16 अगस्त: -312.93 आरएल मीटर
17 अगस्त: -313.09 आरएल मीटर
18 अगस्त: -313.21 आरएल मीटर
19 अगस्त: -313.28 आरएल मीटर
20 अगस्त--313.34 आरएल मीटर
बांध की भराव क्षमता-315.50 आरएल मीटर

यह भी पढें : बीसलपुर बांध: लबालब होने की खुशियों पर अब लग गया ग्रहण

उम्मीदें अब भी कायम
मानसून भले ही अभी फिलहाल ठंडा पड़ा हो। लेकिन 22 अगस्त से एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा। बांध के कैचमेंट व त्रिवेणी नदी के सहायक नदी के आस-पास के जिलों में अच्छी बारिश हुई तो बांध की भरने की उम्मीदें एक फिर जग जाएंगी।

यह भी पढें : Good News : बहुत जल्द आने वाली है खुशखबरी: 20 साल में 7 वीं बार छलकने को बेताब हो रहा राजस्थान का यह प्रमुख बांध