
भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री दिप्ती रावत
जयपुर। भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री दिप्ती रावत ने अपराधों को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। रावत ने रविवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में महिलाओं की दशा बिगड़ती जा रही है, इसके लिए कांग्रेस की गहलोत सरकार जिम्मेदार है। प्रदेश में महिलाओं की आधी आबादी है, जो पूरी तरह त्रस्त है। ऐसी परिस्थिति के लिए मुख्यमंत्री गहलोत को इस्तीफा देना चाहिए।
रावत ने वर्ष 2018 से दिसंबर 2022 तक अपराध के बढ़ते आंकड़ो का हवाला दिया, 2020 में दुष्कर्म के मामलो में 19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। महिला उत्पीड़न के मामलों में 18 फीसदी की बढ़ोतरी हुई जिसमें दुष्कर्म के 26 हजार से अधिक मामले दर्ज हुए। 23 हजार से ज्यादा अपहरण के मामले दर्ज हुए। वहीं प्रदेश सरकार आंकड़े छिपाने के प्रयास कर रही है। प्रदेश की लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था फेल हो चुकी है, लेकिन गहलोत सरकार चुप्पी साधे है।
रावत ने कहा कि महिला मोर्चा का 48 घंटे प्रदेश प्रवास कार्यक्रम रहा, जिसमें प्रत्येक जिले की विधानसभा तक पहुंचने का प्रयास किया गया है। अपने प्रवास के दौरान केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के पोषण सहित अन्य योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की जानकारी ले रहे हैैं।उन्होंने प्रदेश की गहलोत सरकार पर स्थानीय नेताओं को लाभ पहुंचाने और केंद्र सरकार की योजनाओं का नाम बदलने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार प्रत्येक योजना के लिए 75 प्रतिशत अनुदान दे रही हैं, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण आमजन तक लाभ नहीं पहुंच रहा।
Published on:
30 Apr 2023 09:53 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
