11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमान बेनीवाल ने बिगाड़ा सियासी समीकरण! बोले- इस बार चूके तो 50 साल कोई लड़ाका नहीं मिलेगा

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Oct 30, 2018

Beniwal

जयपुर। प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-भाजपा से लडऩे के लिए तीसरी ताकत खड़ी होने लग गई है। इसका आगाज सोमवार को निर्दलीय विधायक hanuman beniwal ने करीब एक लाख से अधिक लोगों की मौजूदगी में मानसरोवर के वीटी रोड स्थित मैदान में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का गठन कर किया। नई पार्टी के ऐलान के मौके पर उनके साथ भारत वाहिनी पार्टी, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल खड़े नजर आए। इस अवसर पर बेनीवाल ने जहां कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला बोला, वहीं जनता से अपील कि यदि इस बार वह चूक गए तो आने वाले 50 सालों में जनता को कोई लड़ाका नहीं मिलेगा।

सभा में बेनीवाल और अन्य नेता निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे देरी से पहुंचे। इसके बावजूद बेनीवाल समर्थक मैदान में डटे रहे। बेनीवाल और अन्य नेताओं के मंच पर पहुंचते ही सभा में मौजूद लोगों ने जमकर नारे लगाए। उनके साथ भारत वाहिनी पार्टी के अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी, राष्ट्रीय लोकदल से सांसद जयंत चौधरी, सपा के प्रतिनिधि डॉ. मीराजउद्दीन समेत कई अन्य नेता थे। इनकी मौजूदगी में बेनीवाल ने नई पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) का विधिवत उद्घाटन बच्ची से लैपटॉप का बटन दबाकर कराया।

बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में Vasundhara Raje ने भ्रष्टाचार पैदा किया और गहलोत ने उसका पालन पोषण किया। इन दोनों का गठबंधन है, जिसे हम तोड़ेंगे। कांग्रेस और भाजपा में वोट नहीं जाए और दोनों के खिलाफ वोट बंटने से रोकने के लिए हम मजबूत तीसरा मोर्चा बनाएंगे। इसके लिए घनश्याम तिवाड़ी, जयंत चौधरी उनके साथ हैं। बाकी साथी नेताओं से हम बात करेंगे। राजस्थान में तीसरे मोर्चे व किसानों की सरकार बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि वह धोखा नहीं देेंगे, बल्कि राज में मौका देंगे। विधानसभा चुनाव को उन्होंने सेमीफाइनल बताते हुए कहा कि इसे जीतने के बाद फाइनल में देश की गद्दी पर भी किसान का बेटा बैठा नजर आएगा। उन्होंने मतदाताओं को अपने संघर्ष बताते हुए भावनात्मक अपील भी की और कहा कि यदि इस बार वह चूक गए तो आने वाले 50 सालों में जनता के लिए कोई लड़ाका मैदान में नजर नहीं आएगा। वहीं घनश्याम तिवाड़ी ने साफ कर दिया कि वह बेनीवाल के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग